back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Iran vs Israel: झुकेगा नहीं ईरान! बोला- ऐसा हथियार तैनात करेंगे, जिसका इस्तेमाल पहले कभी नहीं हुआ

Iran vs Israel: हम ईरानी मिसाइलों और हमलावर ड्रोनों का कड़ा जवाब देंगे। इजराइल के सैन्य प्रमुख ने यह नहीं बताया है कि उनकी सेना ईरान में कब और कैसे हमले करेगी?

नई रफ्तार डेस्क। इजराइल के सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने तेहरान के अटैक को लेकर 15 अप्रैल 2024 को बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी सेना इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि ईरान के द्वारा इजराइल पर किये गए मिसाइल हमले का इजराइल जवाब देगा।

ईरान के हमले के बाद मिडिल-ईस्ट में काफी तनाव बढ़ गया है

इजराइल के सैन्य प्रमुख ने यह नहीं बताया है कि उनकी सेना ईरान में कब और कैसे हमले करेगी? ईरान के हमले के बाद मिडिल-ईस्ट में काफी तनाव बढ़ गया है। इजराइल के सैन्य प्रमुख ने कहा कि अभी हम अपने कदमों पर विचार कर रहे हैं। हम ईरानी मिसाइलों और हमलावर ड्रोनों का कड़ा जवाब देंगे। इजराइल के सैन्य प्रमुख ने नेवातिम हवाई अड्डे के दौरे के दौरान यह बात कही है। इजराइल ने जानकारी दी कि ईरानी हमले में उनके नेवातिम हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा है।

अली बघेरी ने इजराइल को अपने बयान से जवाबी कार्रवाई की धमकी दे डाली है

इजराइली सैन्य प्रमुख के कड़े बयान को लेकर ईरान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। इसको लेकर तेहरान ने कहा है कि इजराइल के किसी भी हमले का कड़ा जवाब देगा। उसने यहाँ तक कह दिया है कि अगर जरुरत पड़ी तो पहले इस्तेमाल नहीं किए हुए खतरनाक हथियार को भी उनकी सेना तैनात कर देगी। ईरान के राजनीतिक मामलों के उपविदेश मंत्री अली बघेरी ने इजराइल को अपने बयान से जवाबी कार्रवाई की धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि उनकी सेना को जवाबी प्रतिक्रिया में कुछ ही सेकंड लगेंगे।

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने इजराइल और ईरान से संयम बरतने को कहा

बता दें कि शनिवार को ईरान ने इजराइल पर मिसाइलों और हमलावर ड्रोनों से हमला कर दिया था। जिसमे इजराइल के नेवातिम हवाई अड्डे को नुकसान पहुंच गया था। वहीं ईरान के हमले से नाराज इजराइल को दुनियाभर के नेता इजराइल से जवाबी कार्रवाई न करने का आग्रह कर रहे हैं। इसको लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी 15 अप्रैल 2024 को कहा कि भारत, ईरान और इजराइल के बीच बढ़ती दुश्मनी से बहुत चिंतित है। विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि उन्होंने इजराइल और ईरान से संयम बरतने को कहा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

स्थिति अभी नाजुक: अमेरिका-ईरान सीजफायर का भारत ने किया स्वागत, विदेश मंत्रालय ने कहा- मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच घोषित 2 हफ्ते के सीजफायर का भारत ने स्वागत किया है। बुधवार को विदेश मंत्रालय ने...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵