back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लेखक सलमान रुश्दी के हमलावर का ईरान ने किया सम्मान

न्यूयॉर्क में एक साहित्य कार्यक्रम के मंच पर न्यू जर्सी के 24 साल के अमेरिकी शिया मुस्लिम ने उन पर हमला कर दिया था। इस हमले के बाद सलमान रुश्दी लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में पिछले साल उपन्यासकार सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हमलावर का ईरान के एक फाउंडेशन ने सम्मानित किया है। ज्ञात रहे कि इस हमले में रुश्दी ने अपनी एक आंख खो दी थी। ईरानी फाउंडेशन ने सलमान पर हमला करने वाले व्यक्ति की प्रशंसा की है। सरकारी टेलीविजन ने इसके बारे में मंगलवार को बताया है। फाउंडेशन ने कहा है कि वह रुश्दी के हमलावर को 1000 मीटर कृषि भूमि को पुरस्कार में देगा।

युवा अमेरिकी की बहादुरी का शुक्रिया अदा करते हैं

न्यूयॉर्क में एक साहित्य कार्यक्रम के मंच पर न्यू जर्सी के 24 साल के अमेरिकी शिया मुस्लिम ने उन पर हमला कर दिया था। इस हमले के बाद सलमान रुश्दी लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे। इमाम खुमैनी के फतवों को लागू करने वाले फाउंडेशन के सचिव मोहम्मद इस्माइल जरेई ने कहा कि हम ईमानदारी से उस युवा अमेरिकी की बहादुरी का शुक्रिया अदा करते हैं, जिसने रुश्दी की आंखों में से एक को अंधा कर दिया और एक हाथ को निष्क्रिय कर दिया।

हमले के बाद 75 वर्षीय रुश्दी एक आंख और एक हाथ गंवा चुके हैं

बता दें कि पश्चिमी न्यूयॉर्क में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम के मंच पर हुए हमले के बाद 75 वर्षीय रुश्दी एक आंख और एक हाथ गंवा चुके हैं। इस मामले में न्यूजर्सी के शिया मुस्लिम अमेरिकी हादी मातर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांच में पाया गया है कि हमलावर शिया कट्टरपंथ और ईरान की इस्लामिक रिवोल्युशनरी गार्ड्स कॉर्प्स से प्रभावित था। रुश्दी कार्यक्रम में कलात्मक स्वतंत्रता पर व्याख्यान देने वाले थे।

“द सैटेनिक वर्सेज”

मालूम हों कि 33 वर्ष पहले “द सैटेनिक वर्सेज” उपन्यास लिखने के बाद भारतीय मूल के लेखक के खिलाफ शिया बहुल ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी द्वारा उनकी हत्या के लिए फतवा जारी किया गया था। रुश्दी के ‘द सैटेनिक वर्सेज’ उपन्यास को मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला माना गया था। भारत में कश्मीरी मुस्लिम परिवार में जन्मे रुश्दी ने फतवे के बाद ब्रिटिश पुलिस सुरक्षा में अपने जीवन के नौ वर्ष छिपकर बिताएं थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs PAK 2026: सलमान आगा ने टीम इंडिया को ललकारा, अभिषेक शर्मा पर ये क्या बोल गए?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ी सलमान अली आगा ने दिलचस्प बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵