back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Odisha: ओडिशा में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

ओडिशा में कटक के निकट नेरगुंडी स्टेशन के पास बेंगलुरू-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ओडिशा में रविवार को कटक के निकट नेरगुंडी स्टेशन के पास बेंगलुरू-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए । ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि करीब 11.54 बजे यह हादसा हुआ। खुर्दा रोड के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM), ईसीओआर के जनरल मैनेजर और अन्य उच्च स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। चिकित्सा राहत ट्रेन भी मौके पर पहुंच गई है। वहीं, रेलवे अधिकारियों ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि कोई घायल हुआ है या नहीं।

मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास यह घटना हुई

बताया जा रहा है कि ओडिशा के कटक में ट्रेन चौद्वार क्षेत्र के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास यह घटना हुई। बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन रविवार सुबह 11.54 बजे पटरी से उतर गई। जिसमें ट्रेन के 11 एसी कोच पटरी से उतर गए। जिसके बाद नीलांचल एक्सप्रेस, धौली एक्सप्रेस, पुरुलिया एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। NDRF और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और मेडिकल टीम घटनास्‍थल पर पहुंची है, जो रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि वे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं, जिसके बाद वे मरम्मत का काम शुरू करेंगे।

सभी यात्री सुरक्षित हैं

ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्‍हें कामाख्या एक्सप्रेस (15551) के 11 डिब्बों के पटरी से उतरने जानकारी मिली है। सीपीआरओ ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटनास्‍थल पर दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं। सीपीआरओ का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पायेगा कि आखिर ये घटना कैसे हुई। फि‍लहाल, रूकी हुई ट्रेनों को डायवर्ट करना और बहाली का काम शुरू करना हमारी पहली प्राथमिकता है।

रेलवे और ओडिशा सरकार के संपर्क में : CM हिमंता

हादसे के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘मुझे ओडिशा में 12551 कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी है। सीएमओ असम ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में है। हम प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करेंगे।’

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...