back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर में 14 IAS अधिकारियों के तबादले, कश्मीर को मिला नया डिविजनल कमिश्नर

जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया हैं। जम्मू और कश्मीर संभाग में नए डिविजनल कमिश्नर की नियुक्ति की गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। जम्मू-कश्मीर प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। 14 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह निर्णय उपराज्यपाल प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत लिया गया, जिसके बाद कई प्रमुख प्रशासनिक पदों पर नए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जम्मू और कश्मीर संभाग में नए डिविजनल कमिश्नर की नियुक्ति की गई है, जबकि कुपवाड़ा, सांबा, बांदीपुरा, पुंछ और कठुआ जिलों के डिप्टी कमिश्नरों का तबादला कर दिया गया है। आईएएस अधिकारी अंशुल गर्ग (बैच 2013), जो अब तक श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत थे, उनको कश्मीर संभाग का नया डिविजनल कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

श्रीकांत बालासाहेब बने कुपवाड़ा के नए डिप्टी कमिश्नर

जम्मू-कश्मीर प्रशासन में हुए हालिया फेरबदल के तहत कुपवाड़ा, सांबा, बांदीपुरा, पुंछ और कठुआ जिलों के लिए नए डिप्टी कमिश्नरों की नियुक्ति की गई है। 2016 बैच के IAS अधिकारी श्रीकांत बालासाहेब सुसे को कुपवाड़ा जिले का नया डिप्टी कमिश्नर (DC) नियुक्त किया गया है। डिप्टी कमिश्नर बनाए जाने से पहले वे जम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JPDCL) में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

डॉ. राकेश मिन्हास जम्मू जिले के नए डिप्टी कमिश्नर नियुक्‍त

2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. राकेश मिन्हास को जम्मू जिले का नया डिप्टी कमिश्नर (DC) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कठुआ जिले में डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यरत थे। प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनका तबादला कर अब उन्हें जम्मू डीसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयुषी सूदन बनीं सांबा की नई डिप्टी कमिश्नर

2017 बैच की IAS अधिकारी आयुषी सूदन को सांबा जिले की नई डिप्टी कमिश्नर (DC) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कुपवाड़ा जिले में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थीं। प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनका तबादला कर अब उन्हें सांबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंदु कंवल चिब बनीं बांदीपोरा की नई डिप्टी कमिश्नर

IAS अधिकारी इंदु कंवल चिब को बांदीपोरा जिले की नई डिप्टी कमिश्नर (DC) नियुक्त किया गया है। तबादले से पहले वे जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं। अब प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें बांदीपोरा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजेश शर्मा बने कठुआ के नए डिप्टी कमिश्नर

IAS अधिकारी राजेश शर्मा को कठुआ जिले का नया डिप्टी कमिश्नर (DC) नियुक्त किया गया है। तबादले से पहले वे सांबा जिले के डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यरत थे। अब प्रशासनिक बदलाव के तहत उन्हें कठुआ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उस दौरान एक कमल सिंह...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...