back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुरादाबाद में 14 साल की दलित लड़की के साथ दो महीने तक किया गैंगरेप, फिर तेजाब से मिटाया हाथ पर लिख ॐ

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 14 साल की नाबालिग दलित लड़की को 4 मुस्लिम युवकों ने किडनैप कर दो महीनों तक रेप किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 14 साल की नाबालिग दलित लड़की को 4 मुस्लिम युवकों ने किडनैप कर दो महीनों तक रेप किया। पीड़िता को खाने में मांस खिलाया गया और उसके हाथ पर ओम का चिह्न मिटाने के लिए तेजाब डाला गया।

क्या है पूरा मामला? 

ये मामला मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव दौलपुरी बमनिया का है जहां पर दलित परिवार की लड़की 2 जनवरी को गायब हो गई थी। जो कि 2 मार्च को मिली है। जिसके बाद हिंदू संगठन के लोग और परिजनों से थाने में जाकर FIR दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया की जब वह सूट सिलवाने दुकान पर जा रही थी। तभी रास्ते मे सलमान एवं उसके 3 दोस्त जुबेर, रशीद और आरिफ अपनी कार लेकर खड़े थे। जहां सलमान और उसके दोस्तों ने उसके साथ खिंचतान शुरू कर दी और सलमान ने उसके मुंह पर हाथ रखा व उसके दोस्तों ने उसको पकड़कर गाड़ी मे खीच लिया। इस दौरान मुंह पर नशीला पदार्थ लगाकर उसको बेहोश कर दिया। जब आंख खुली तो वो एक बंद कमरे में थी, उसके बाद सलमान और उसके दोस्तों ने उसके साथ शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि जब वह खाना मांगती तो उसको मीट खाने को दिया जाता था। जिसको खाने से मना करने पर उसको जबरदस्ती मीट खिलाते और रेप करते थे। 

आरोपी सलमान हुआ गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने धारा 137(2), 70(1), 123, 127(4), 299, 351(3), 124(1), पॉस्को की धारा मुकदमा दर्ज कर लिया है. मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया और उसको जेल भेज दिया है तो वहीं पुलिस बाकी के तीनो आरोपियों की तलाश कर गिरफ़्तारी मे जुट गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...