back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

26/11 Terror Attack : जब फांसी के खौफ से कांप गया था 26/11 हमले का आरोपी अजमल कसाब

आज 26/11 हमले की 16वीं बरसी है। यह वो दिन था जब मुंबई के ताज होटल में अजमल कसाब ने हमला बोल दिया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के गौरवशाली इतिहास में 26/11 एक ऐसा दिन है जो कलंक की तरह चिपक गया है। आज से ठीक से 16 साल पहले मुंबई का ताज होटल खून से लाल हो गया था। पाकिस्तान की कोख से जन्मे लश्कर ए तैयबा ने 10 आतंकवादियों को समुद्र के रास्ते मुंबई मे प्रवेश कराया। इसके बाद जो मुंबईकरों ने देखा वो खौफनाक मंजर था। अजमल कसाब समेत सारे आतंकवादियों ने ताज होटल समेत कई ठिकानों पर ताबड़तोड हमले शुरु कर दिए जिसमें 160 से ज्यादा लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए। आज इस हमले की 16वीं बरसी है। आज के इस मौके पर जानेंगे भारत को कभी न भुला पाने वाला दुख देने वाले आतंकी अजमल कसाब को भारत ने कैसे सजा दी।

मौत को सामने देख थर्रा गया था आतंक का सरगना अजमल कसाब

26/11 हमले का मुख्य आरोपी अजमल कसाब एकलौता ऐसा आतंकवादी थी जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने जिंदा पकड़ लिया था। कसाब को न्यायिक हिरासत मे लिया था और चार साल तक चली कार्यवाई के बाद अदालत ने उसे फांसी का फैसला सुनाया। 21 नवंबर 2012 को कसाब को फांसी दे दी गई। हालांकि फांसी का फंदा सामने देख कसाब घबारा गया था। फांसी से पहले की देर रात करीब 1 बजे कसाब सोने चला गया था। अगली सुबह तड़के 4 बजे जेल आधिकारियों ने उसे उठाया और उसे चाय दी गई। घडी की टिक टिक कसाब को फांसी के करीब ले जा रही थी। सुबह 6:30 बजे कसाब को उस जगह ले जाया गया जहां उसे फांसी दी जानी थी। उसकी शारीरिक जांच की गई।  

शारीरिक जांच के बाद कसाब को फांसी के लिए तैयार किया गया। कसाब का चेहरा ढक दिया गया। अब सिर्फ फांसी पर लटकाए जाने की देर थी। दोनों हाथों को पीछे बांध दिया गया। इस दौरान कसाब माफी की मांग कर बिलखने लगा। कसाब ने कहा कि अल्लाह मुझे माफ करे। वहां मौजूद आधिकारियों से भी उसने कहा कि साहब एक बार माफ कर दो। ठीक 7:30 बजते ही फांसी का लिवर खींच दिया गया और 7 मिनट के बाद आंतक के सरगना का खात्मा हो गया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

26/11 मुंबई हमलों की 17वीं बरसी! गेटवे ऑफ इंडिया पर NSG का कार्यक्रम, आतंकवाद के खिलाफ दोहराया जाएगा संकल्प

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मुंबई में 26/11 आतंकी हमले को आज 17 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की...
spot_img

Latest Stories

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵