back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jammu-Kashmir: कठुआ में मारे गए 2 आतंकी, सेना इलाके में चला रही सर्च अभियान

कठुआ के खंडारा में सेना के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान जवानों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। फिलहाल जवानों का अभियान जारी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। इसकी जानकारी भारतीय सेना के राइजिंग स्टार कॉर्प्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से दी है। जिसमें बताया गया है कि कठुआ के खंडारा में सेना के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान जवानों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। फिलहाल जवानों का अभियान जारी है। 

2cc9a2fd6936c0a043afd4ccec2a6548-GXMfGf0XAAA3PCa.png

किश्तवाड़ में भी चल रही मुठभेड़

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिले के छत्रो पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नैदधाम गांव के ऊपरी इलाके पिंगनल दुगड्डा वन क्षेत्र में सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान आतंकियों और सेना के जवानों के बीच गोलीबारी हुई। इसके बाद जवानों ने आतंकवादियों की तलाशी को लेकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। 

8 सितंबर को रजौरी में मारे गए थे 2 आतंकी

गौरतलब है कि जब से पिछले 2 माह से जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 8 सितंबर की देर रात राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ कर रहे 2 आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया था। सेना के जवानों को घुसपैठ का खुफिया इनपुट मिला था। जिसके बाद जवानों ने इस अभियान को अंजाम दिया।

2 सितंबर को आतंकियों ने सेना के बेस कैंप पर किया था हमला

वहीं 2 सितंबर को आतंकवादियों ने सुजवां में सेना के बेस कैंप को निशाना बनाया था। आतंकवादियों ने घात लगाकर बेस कैंप पर हमला किया था। जिसमें एक जवान घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। वहीं सेना ने पलटवार करते हुए पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

29 अगस्त को तंगधार में मारे गए थे 3 आतंकी

इससे पहले 28-29 अगस्त की रात जम्मू कश्मीर के तंगधार, कुपवाड़ा के क्षेत्र में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर अभियान चलाया था। जिसमें तंगधार और कुमकड़ी इलाके में 3 आतंकवादी मारे गए थे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...