back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhopal Gas Tragedy के 40 साल बाद यूनियन कार्बाइड से हटाया गया कचरा, हजारों लोगों की हुई थी मौत

2-3 दिसंबर 1984 की रात को यूनियन कार्बाइड कीटनाशक फैक्ट्री से अत्यधिक जहरीली गैस मिथाइल आइसोसाइनेट लीक हुई थी, जिससे 5 हजार 479 लोगों की मौत हो गई थी।

 नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। Bhopal Gas Tragedy के 40 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से 377 टन कचरा निकाला गया है। इस कचरे को पीथमपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। इस कचरे से जहरीला वेस्ट निकाला जाएगा। भोपाल से 12 सीलबंद कंटेनरों में कूड़े को भेजा गया है। इस ट्रांसफर में कोई परेशानी न आए ये सुनिश्चित करने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था।

भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास विभाग के निदेशक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया में करीब 100 लोग शामिल थे, इन लोगों ने यूनियन कार्बाइड से सारे कचरे को पैक किया और ट्रकों में लादा। उन्होंने बताया कि इस काम में लगे लोगों को हर 30 मिनट के काम के बाद हेल्थ चेकअप किया गया और 30 मिनट का आराम दिया गया।

भोपाल में 1984 को हुई थी भारी गैस त्रासदी

साल 1984 में 2 और 3 दिसंबर की दरमियानी रात को मिथाइल आइसोसाइनेट गैस लीक हो गया था। इस जहरीली गैस की वजह से भोपाल में 5479 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग गंभीर रूप से बीमार हुए थे। ये घटना दुनियाभर की सबसे बड़ी औद्योगिक घटनाओं में से एक है।

हाईकोर्ट ने दिया था 4 हफ्ते का समय

भोपाल में यूनियन कार्बाइड कारखाने को खाली नहीं करने के लिए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने चार हफ्ते का समय दिया था। कोर्ट ने कहा था कि यूनियन कार्बाइड के वेस्ट मैनेजमेंट में ये लापरवाही एक और ट्रैजेडी का कारण बन सकती है।

इस तरीके से किया जाएगा वेस्ट मैनेजमेंट

पीथमपुर में पहुंचाए गए वेस्ट के कुछ हिस्सों को एक-एक करके जलाया जाएगा। जलने के बाद जो अवशेष बचेगा उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

“औकात में रहो”… मध्यप्रदेश विधानसभा में गरजे कैलाश विजयवर्गीय, CM ने मांगी माफी, फिर भी नहीं थमा विवाद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बहस के दौरान...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵