back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश के गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हुई हादसे का शिकार, 4 व्यक्तियों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में अभी तक 4 लोगों के मरने की सूचना है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को एक बार फिर ट्रेन हादसा हो गया। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर गए। हालिया जानकारी के अनुसार 10 से 12 डिब्बे ट्रेन की पटरी से उतर गए हैं। इनमें सबसे बुरी हाल एसी कोच का है। जानकारी के अनुसार गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के पास डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ताजा जानकारी के अनुसार 4 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है।

https://twitter.com/IacGaurav/status/1813890916580765702

रेलवे विभाग को दी गई है जानकारी


15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से खुलकर डिब्रूगढ़ तक जाती है। गुरुवार को यह ट्रेन चंडीगढ़ से खुली थी। जब दोपहर गोंडा और बस्ती के बीच झिलाही स्टेशन के पास पहुंची तभी तेज आवाज से यात्रियों में हड़कंप मच गया। फिर अचानक पूरी ट्रेन हिलने लगी। इसके बाद ट्रेन अचनाक पटरी से उतरने लगी। गाड़ी पटरी से उतरते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन पटरी से उतरते ही किनारे में पलट गई। इस दौरान एसी बोगी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी सूचना तुरंत रेलवे विभाग को दी गई है।

योगी आदित्यनाथ ने दिए हर संभव मदद के निर्देश


गोंडा के झिलाही स्टेशन के पास ट्रेन हादसे का शिकार होने की सूचना जैसे ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंची उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को मौके का मुआयना और हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश के बाद सभी स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों पर नजर बनाये रखने के निर्देश दिए हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भूपेन बोरा का बड़ा खुलासा, राहुल गांधी से हुई बातचीत रही बेनतीजा, 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम की सियासत में बड़ी हलचल मची हुई है। पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...