back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अहमदाबाद में Jagannath Yatra के दौरान हाथी का उत्पात! भगदड़ में 4 लोग घायल, DJ की तेज आवाज से बेकाबू हुआ हाथी

अहमदाबाद में निकाली गई 148वीं जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब डीजे की तेज आवाज से एक हाथी बेकाबू हो गया। इस घटना में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और 3 से 4 लोगों के घायल होने की खबर है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अहमदाबाद में शुक्रवार को निकाली गई 148वीं जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब डीजे की तेज आवाज से एक हाथी बेकाबू हो गया। इस घटना में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और 3 से 4 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में एक मीडिया कर्मी भी शामिल है। राहत की बात यह रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

खाड़िया इलाके में बेकाबू हुआ हाथी

रथयात्रा जैसे-जैसे खाड़िया इलाके में पहुंची, एक हाथी डीजे की तेज धुन से घबरा गया और इधर-उधर दौड़ने लगा। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और सभी गलियों में दौड़ते नजर आए। हाथियों के बेकाबू होने के कारण वहां मौजूद श्रद्धालु और आम लोग इधर-उधर भागने लगे। इस भगदड़ में 3-4 लोग नीचे गिरकर घायल हो गए। अच्छी बात यह रही कि लोग सतर्क थे और घायलों को वहां से हटा लिया गया।

वन विभाग और महावतों ने पाया काबू

घटना के तुरंत बाद वन विभाग की टीम और महावत हरकत में आ गए। टीम के पास ट्रैंक्विलाइज़र और अन्य जरूरी उपकरण मौजूद थे। थोड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू में कर लिया गया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक रथयात्रा को रोकना पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सुरक्षा टीमों ने इलाके को तुरंत खाली करवाया ताकि किसी और को चोट न पहुंचे।

फिर से शुरू हुई रथयात्रा

हाथी को नियंत्रित करने और गलियों से मुख्य मार्ग पर लाने के बाद रथयात्रा को दोबारा शुरू किया गया। गजराजों की अगुवाई में यात्रा आगे बढ़ी और भक्तों में फिर से उत्साह लौट आया। अहमदाबाद की ऐतिहासिक जगन्नाथ यात्रा के दौरान इस घटना ने सभी को चौंका दिया, लेकिन सुरक्षा बलों और महावतों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। भविष्य में ऐसे आयोजनों में तेज आवाज और भीड़ नियंत्रण को लेकर और सतर्कता बरतना जरूरी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...