back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा चुनाव में करारी हार पर कांग्रेस पर हमलावर AAP, दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी

AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार पर बड़ा बयान दिया है। प्रियंका ने कांग्रेस को ओवर कॉन्फिडेंट बताया और दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की बात कही।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही कांग्रेस के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। I.N.D.I.A के उनके साथी ही उन पर हमलावर होते दिखाई दे रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस को ओवर कॉन्फिडेंट बताया और दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की बात कही। इससे पहले UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी कांग्रेस पर सवाल खड़े कर चुकी हैं।

अपने ओवर कॉन्फिटेंट की वजह से हारी कांग्रेस- AAP

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद कांग्रेस की सहयोगी पार्टियां ही उन पर सवाल खड़े कर रही हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अपने ओवर कॉन्फिटडेंट की वजह से हारी है, अगर कांग्रेस अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलती तो तस्वीर बदल सकती थी। बता दें कि नतीजों के ऐलान के बाद UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कांग्रेस पर सवाल खडे करते हुए कहा था कि आमने सामने की लड़ाई में कांग्रेस BJP से हमेशा पिछड़ती है। संजय राउत ने भी कांग्रेस को ओवर कॉन्फिडेंट बताया था और कहा था कि कांग्रेस ने सहयोगियों की नजरअंदाजी की।

AAP ने किया दिल्ली विधानसभा अकेले लड़ने का ऐलान

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कि आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस अति आत्मविश्वास का शिकार हो गई है जबकि भाजपा के अंदर अंहकार कूट कूट कर भरा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हम अपने कामों को दिल्लीवालों के सामने रखेंगे और काम के आधार पर ही चुनाव लडे़ंगे। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल CM पद से इस्तीफा देने के बाद चुनावी मोड में आ गए हैं और जनता की अदालत जैसे कैंपने का जरिए दिल्लीवासिंयों के साथ संपर्क साध रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Raghav Chadha Reaction: खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया; देखें वीडियो में क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Raghav Chadha ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी...
spot_img

Latest Stories

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵