नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के महरौली से विधायक नरेश यादव ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को न लड़ने का ऐलान कर दिया है। नरेश यादव को आम आदमी पार्टी ने हाल में ही महरौली से दोबारा उम्मीदवार बनाया था। नरेश यादव की कुरान के साथ बेअदबी के मामले में पंजाब में गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि इस पर नरेश यादव को जमानत मिल चुकी है। नरेश यादव का यह मामला मुस्लिम इलाकों में काफी तूल पकड़ता जा रहा था, जिसके बाद मुस्लिम आबादी उनका टिकट काटने की मांग करने लगी थी।
AAP विधायक नरेश यादव ने एक्स पर लिखा
आम आदमी पार्टी के महरौली से विधायक नरेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “आज से बारह साल पहले आदरणीय श्री @ArvindKejriwal जी की ईमानदारी की राजनीति से प्रेरित होकर मैं @AamAadmiParty मैं आया था। इस पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। आज अरविंद जी से मिलकर मैंने उनको बताया की जब तक कोर्ट से मैं बा-इज़्ज़त बरी नहीं हो जाता, तब तक मैं चुनाव नहीं लड़ूँगा। मैं पूरी तरह से निर्दोष हूँ और मुझ पे लगाए गए इल्ज़ाम राजनीति से प्रेरित और झूठे है। इस लिए मैंने उनसे गुज़ारिश की है कि मुझे चुनाव लड़ने से मुक्त कर दे। महरौली के लोगों की सेवा करता रहूँगा और एक आम कार्यकर्ता की तरह जी जान लगाकर केजरीवाल जी को फिर से CM बनाऊँगा। जय हिन्द। भारत माता की जय।”
“दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है”
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी में जनता तक अपने-अपने मुद्दे रखने की होड़ लगी हुई है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर बीजेपी की केंद्र सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। केजरीवाल कहते हैं कि हमने दिल्ली की जनता को स्कूल, मुफ्त बिजली आदि कई तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई है, लेकिन दिल्ली की कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। इसी तरह बीजेपी आम आदमी पर हमलावर है। अब देखना होगा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में दिल्ली की जनता का झुकाव किस तरफ होता है।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Channe



