back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री की बेटी भी सुरक्षित नहीं…! बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खुद थाने पहुंची रक्षा खडसे

महाराष्ट्र के जलगांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसके बाद एक बार फ‍िर बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ गए हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के जलगांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसके बाद एक बार फ‍िर बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ गए हैं। यहां केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ कुछ बदमाशों द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद बीजेपी नेता रक्षा खडसे खुद पुलिस स्टेशन पहुंचीं, तब जाकर पुलिस एक्शन मोड में आई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 6 अन्‍य आरोपियों की तलाश जारी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुक्ताईनगर में यात्रा महोत्सव के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे की बेटी अपनी सहेलियों के साथ घूमने गई थी। इस दौरान कुछ मनचले लड़कों ने उन पर भद्दी टिप्पणियां शुरू करते हुए वीडियो भी बना लिया। जब खडसे के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो युवकों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोपी युवकों ने अपनी हरकतें जारी रखीं। हालात इतने बिगड़ गए कि लड़कियों को भी कथित तौर पर धक्का लगा। 

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे भी पुलिस थाने पहुंची

घटना के बाद सुरक्षा गार्ड पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। उनके पीछे-पीछे बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे भी पुलिस थाने पहुंच गईं। वहां उन्होंने पुलिस पर नाराजगी जाहिर की। मुक्ताईनगर थाना पुलिस ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, मोलेस्टेशन और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी अनिकेत भोई का पहले से ही क्रिमिनल रिकॉर्ड दर्ज है।

बता दें कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मुक्ताईनगर में आदिशक्ति मुक्ताबाई की तीर्थयात्रा हर साल आयोजित की जाती है। केंद्रीय राज्य मंत्री की बेटी मंदिर दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा पर गई थी। इस तीर्थ यात्रा के दौरान कुछ शरारती लड़कों ने उसका पीछा किया और उनके वीडियो बना लिए थे।  

केंद्रीय मंंत्री ने जाहिर किया गुस्‍सा 

केंद्रीय मंत्री ने इस घटना के बाद अपना गुस्‍सा जाहिर करते हुए कहा कि यदि महाराष्‍ट्र में एक मंत्री की बेटी ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की बेटियों और बहनों का क्या होगा? प्रदेश सरकार से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्‍होंने इस संबंध मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी जानकारी दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मालेगांव नमाज विवाद: BJP के नितेश राणे ने दिया विवादित बयान, मदरसों पर उठाया बड़ा सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मालेगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफिस में कर्मचारियों और लोगों द्वारा नमाज पढ़े जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵