back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Agra Airport को मिली बम से उड़ने की धमकी! ताजमहल के पास चली गोली; सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

उत्तर प्रदेश स्थित आगरा में ताजमहल की पार्किंग के पास गोली चलने की सूचना मिली तो दूसरी ओर आगरा एयरपोर्ट को बम की धमकी का मेल आया है, जानिए क्या है पूरा मामला।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को दो बड़ी घटनाएं सामने आईं, जिसने पूरे शहर में सुरक्षा को लेकर हड़कंप मचा दिया। एक ओर जहां आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, वहीं दूसरी ओर ताजमहल की पार्किंग के पास गोली चलने की खबर ने लोगों को डरा दिया। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। सोमवार को आगरा एयरपोर्ट प्रशासन को एक ईमेल मिला जिसमें लिखा था कि एयरपोर्ट परिसर में बैकपैक में विस्फोटक छिपाया गया है और जल्द धमाका किया जाएगा। ईमेल आईडी [email protected] मेल में “Roadkill” और “Kyo” नाम के कथित संगठनों ने हमले की जिम्मेदारी ली।

एयरपोर्ट की मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुकीर्ति निगम ने थाना शाहगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस ईमेल की खास बात यह रही कि सिर्फ आगरा ही नहीं, बल्कि देश के अन्य प्रमुख हवाई अड्डों को भी इसी तरह की मेल भेजी गई है। ऐसे में सभी एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

ताजमहल के पास चली गोली, पर्यटक डरे

ताजमहल की पश्चिमी पार्किंग के पास गोली चलने की घटना भी सामने आई। दो युवक कार में सवार होकर ताजमहल के 500 मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा बलों ने उन्हें रोका, तो एक युवक ने गोली चला दी। गोली चलने की आवाज से पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी कार सहित फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

 सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, ताजमहल के 500 मीटर के भीतर बिना पास के कोई वाहन प्रवेश नहीं कर सकता। आरोपियों ने इस नियम को तोड़ते हुए अंदर जाने की कोशिश की। इन दोनों घटनाओं के बाद, आगरा शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, और ताजमहल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। खुफिया एजेंसियां ईमेल और गोलीकांड के पीछे कड़ी जोड़ने की कोशिश में लगी हैं। आगरा प्रशासन ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें। आगरा जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर एक ही दिन में धमकी और गोलीबारी की दो घटनाएं बेहद गंभीर हैं। सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं और जांच जारी है। जनता से सहयोग और जागरूकता की अपील की जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी को समय रहते रोका जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Fuel Shortage: यूपी में 17–18 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक, इंडियन ऑयल के राज्य प्रमुख संजय भंडारी का बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Uttar Pradesh में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर लोगों के मन में चिंता बढ़ रही है। खासकर Iran–Israel conflict के बीच...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...