back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका से मुंबई आ रही Air India फ्लाइट में आई खराबी, कोलकाता में करना पड़ा लैंड, यात्रियों को प्‍लेन से उतारा

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हवाई सेवा को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रहा है। लेकिन एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हवाई सेवा को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। लेकिन एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को कोलकाता में लैंड करना पड़ा। जिसके चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही विमान से नीचे उतारा गया। ये फ्लाइट अमेरिका से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी।

अमेरिका से कोलकाता पहुंची फ्लाइट

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-180 कोलकाता शहर के हवाई अड्डे पर समय पर देर रात 12:45 बजे पहुंची, बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई।

यात्रियों को विमान से उतारा नीचे 

एयर इंडिया के इस विमान में तकनीकी खराबी बताई जा रही है। यह विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर देर रात लैंड किया। फिर विमान के लैंड करने के बाद पायलट की ओर से लगभग सुबह 05:20 बजे एक घोषणा की गई जिसमें सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतरने को कहा गया। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया जा रहा है।

तकनीकी खराबी के चलते निरीक्षण

इस संबंध में वीडियो भी सामने आया है। जहां वीडियो में दिख रहा है कि एयर इंडिया के विमान के बायां इंजन कोलकाता हवाई अड्डे के टरमैक पर खड़ा हुआ है, जबकि ग्राउंड स्टाफ उस क्षेत्र का निरीक्षण कर रहा हैं। विमान में तकनीकी खराबी के बाद उसे एयरपोर्ट पर खड़ा कर दिया गया।

तकनीकि खराबी के चलते हांगकांग लौटा विमान 

बता दें कि, सोमवार को हांगकांग से नई दिल्ली जा रही एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट को तकनीकी खराबी के सस्‍पेंस में वापस हांगकांग लौटना पड़ा। फ्लाइट ने 22,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरी थी, लेकिन पायलट ने सावधानी के तौर पर विमान को सुरक्षित रूप से दोपहर 1:15 बजे (स्थानीय समय) हांगकांग में उतारा। विमान तकनीकी खराबी क्या थी? ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। एयर इंडिया के इस विमान की जांच की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...