back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Air India क्रैश रिपोर्ट: दो बार बदला गया था TCM, फिर भी हुआ बड़ा हादसा! जानिए क्या था हादसे का कारण?

12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान VT-ANB की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान VT-ANB की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AIIB) की रिपोर्ट के मुताबिक, टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान के दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच अपने आप “कट-ऑफ” मोड में चले गए, जिससे विमान की ऊंचाई अचानक गिर गई और वह मेघानीनगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज की एक इमारत से टकरा गया।

कॉकपिट में था भ्रम, जूनियर पायलट बोले – “मैंने स्विच ऑफ नहीं किया”

रिपोर्ट में दर्ज बातचीत के मुताबिक, सीनियर पायलट ने जूनियर से पूछा,”तुमने फ्यूल कंट्रोल स्विच क्यों ऑफ किया?” जवाब मिला, “मैंने स्विच ऑफ नहीं किया, इस दौरान कुछ ही सेकेंड में विमान ने नियंत्रण खो दिया। टेकऑफ के कुछ ही क्षणों में हादसा हो गया।

 दो बार बदला गया था TCM, फिर भी हुआ फेल

AIIB रिपोर्ट में कहा गया है कि Air India ने 2019 और 2023 में थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल (TCM) को दो बार बदला था। TCM में ही फ्यूल कंट्रोल स्विच जैसे अहम हिस्से शामिल होते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि TCM बदलने का कारण फ्यूल स्विच से जुड़ा नहीं था। अमेरिका की विमानन एजेंसी FAA ने 2018 में Boeing 787 Dreamliner के फ्यूल स्विच में संभावित खराबी को लेकर चेताया था। FAA ने ऑपरेटरों को जांच की सलाह दी थी, लेकिन Air India ने वो जांच नहीं की क्योंकि यह “अनिवार्य” नहीं थी। Boeing ने कहा है कि वे जांच में पूरी मदद कर रहे हैं। Air India ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है Air India की फ्लाइट AI-171 में सवार 242 यात्रियों और क्रू में से सिर्फ एक व्यक्ति बच पाया। हादसे में बीजे मेडिकल कॉलेज के 19 छात्र भी मारे गए।

AIIB की रिपोर्ट में क्या कहा गया?

अभी तक Boeing या इंजन निर्माता GE पर कोई कार्रवाई की सिफारिश नहीं की गई है। विमान को उड़ान से पहले सभी जरूरी प्रमाणपत्र प्राप्त थे। फ्यूल कंट्रोल स्विच दोबारा ऑन भी किया गया था, लेकिन विमान ऊंचाई और गति नहीं पकड़ सका।

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵