back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ajit Doval: अजीत डोभाल तीसरी बार बने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, पीएम मोदी के प्रधान सचिव बने रहेंगे PK मिश्रा

पीएम मोदी ने अजीत डोभाल को फिर NSA पद की कमान सौंपी है। अजीत डोभाल तीसरी बार NSA बने हैं। वहीं PK मिश्रा को फिर से प्रधान सचिव बनाया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अजीत डोभाल के कार्यकाल में फिर से बढ़ोतरी कर दी। नरेंद्र मोदी सरकार ने अजीत डोभाल को तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया है। वहीं PK मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव बने रहे हैं। 

कौन हैं अजीत डोभाल?

अजीत डोभाल का जन्म 20 जनवरी, 1945 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। उनके पिता मेजर गुनानाद डोभाल भारतीय सेना के अधिकारी थे। वो पूर्व में भारतीय खुफिया अधिकारी रह चुके हैं।

30 मई 2014 को पहली बार पदभार ग्रहण किया था

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)बनाया। उन्होंने 30 मई 2014 को NSA के रूप में पदभार ग्रहण किया।

इससे पहले अजीत डोभाल ऑपरेशन विंग के प्रमुख के रूप में एक दशक से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी। इसके बाद डोभाल 2004 से 2005 तक इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक भी रहे हैं। 2014 में इराक में फंसी 46 भारतीय नर्सों को सुरक्षित निकाल लाने का श्रेय अजीत डोभाल को ही दिया जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵