नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 13 जून को इटली के लिए रवाना होने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले इटली में खालिस्तान समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया। इस घटना की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें खालिस्तान समर्थकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़कर वहां विरोधी नारे लिख दिए। खालिस्तानियों ने इस दौरान कनाडा में मारे गए खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर के बारे में भी जिक्र किया।
PM मोदी के प्रतिमा विखंडन पर विदेश मंत्रालय ने लिया संज्ञान
इटली में 13-15 जून तक G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इटली के लिए रवाना होंगे। लेकिन उससे पहले खालिस्तानियों ने इस प्रकार की नापाक वारदातों को अंजाम दे डाला। अब इस संबंध में विदश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विदेश सचिव ने कहा है कि इस मामले को लेकर इटालियन अधिकारियों से बात की गई है। उन्होंने प्रतिमा को ठीक कर दिया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।
बोर्गो एग्नाजिया के लग्जरी रिसॉर्ट में आयोजित होगा G7 शिखर सम्मेलन
बता दें कि इटली के अपुलिया एरिया स्थित बोर्गो एग्नाजिया के लग्जरी रिसॉर्ट में ये शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी 13 जून को रवाना होंगे और 14 जून को वापस आ जाएंगे। इस सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बैठक भी करेंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





