back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सदन में अखिलेश यादव ने की योगी के बुलडोजर की तारीफ, बोले- यूपी में अवैध इमारतों पर चलता है बुलडोजर

ओल्ड दिल्ली में 3 UPSC के छात्रों की मौत के मामले में कन्नौज सांसद अखिलेश यादव का बयान वायरल हो रहा है। अखिलेश यादव सदन में दिए गए अपने बयान में योगी सरकार की बुलडोजर नीति की तारीफ करते नजर आए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ओल्ड दिल्ली स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर (Rau’s IAS Coaching Center Haadasa) में रविवार को 3 UPSC के छात्रों की मौत के बाद देशभर में बवाल मचा हुआ है। सड़क से लेकर सदन तक लोग इस मामले को उठा रहे हैं। अब इस मामले में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव का बयान वायरल हो रहा है। अखिलेश यादव सदन में दिए गए अपने बयान में योगी सरकार की बुलडोजर नीति की तारीफ करते नजर आए।

अखिलेश यादव ने सदन में किए ये सवाल


3 छात्रों की मौत पर लोकसभा में जमकर सवाल-जवाब हुआ। इस दौरान अखिलेश यादव ने सवाल पूछते हुए कहा कि यह एक दर्दनाक घटना है। योजना बनाना और एनओसी प्रदान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है। सवाल ये है कि इसका जिम्मेदार कौन है और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हो रही है?

योगी सरकार की बुलडोजर नीति की सराहना की


अखिलेश यादव ने कहा कि कि यह अवैध निर्माण का सिर्फ एक मामला नहीं है। हम उत्तर प्रदेश में देख रहे हैं कि कैसे अवैध इमारतों पर बुलडोजर चला दिया जाता है। क्या ये सरकार इस अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाएगी या नहीं।

26 जून को ही एक छात्र ने नगर निगम से की थी शिकायत


गौरतलब है कि राव आईएएस कोचिंग सेंटर अपने बेसमेंट में लाइब्रेरी चला रहा था। जिसमें पानी भर जाने की वजह से 3 छात्रों की मौत हो गई। इसमें कोचिंग सेंटर के साथ-साथ दिल्ली नगर निगम की भी लापरवाही सामने आई है। एक छात्र ने 26 जून को ही इस कोचिंग सेंटर के बारे में एमसीडी से शिकायत की थी, लेकिन एमसीडी ने मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया। 


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...