back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी बीजेपी के नाराज गुट को अखिलेश यादव का मॉनसून ऑफर, जानें सपा मुखिया की बातों में कितना दम?

Akhilesh Yadav: जानकारी के लिए बताना चाहेंगे की उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों ने अखिलेश यादव और उनकी पार्टी(समाजवादी पार्टी) का आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य किया है। वहीं उत्तर प्रदेशबीजेपी में आजकल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उतर प्रदेश बीजेपी में नाराज चल रहे गुट के लिए ऑफर दे डाला है। यह बात अलग है कि इस ऑफर की सच्चाई केवल अखिलेश यादव ही जानते होंगे कि उनका यह ऑफर क्या सच में उत्तर प्रदेश में सत्ता बनाने के लिए है या सिर्फ बीजेपी पर एक तंज महज है। 

आइए उत्तर प्रदेश की विधानसभा की सीटों का हाल जानते हैं

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में केवल 111 विधानसभा की सीटें जीती थी, वर्तमान में समाजवादी पार्टी के पास 105 विधानसभा सीटें हैं। क्या ऐसे में समाजवादी पार्टी बीजेपी के नाराज गुट को मानसून ऑफर देकर उत्तर प्रदेश में अपनी सत्ता बना पाएगी। आइए उत्तर प्रदेश की विधानसभा की सीटों का हाल जानते हैं।

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे की उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में अभी 10 विधानसभा की सीटें खाली हैं, क्योंकि इन 10 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इस वक्त उत्तर प्रदेश विधानसभा में 393 विधानसभ सीटें हैं। इसका मतलब उत्तर प्रदेश में बहुमत के लिए 197 विधायकों की जरुरत है।

अखिलेश यादव ने किस हिसाब से ऐसा ऐलान किया है

बहुमत के इतने बड़े आकड़े को देखते हुए सब जानना चाहते हैं कि अखिलेश यादव ने किस हिसाब से ऐसा ऐलान किया है। क्या समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादबीजेपी के 100 विधायकों को तोड़कर अपनी सरकार बनाने में कामयाब हो पाएंगे? आइए उत्तर प्रदेश की सत्ता का हाल जानें। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पास 251 विधानसभा की सीटें हैं। वहीं अपना दल(S) के पास 13 विधानसभा सीटें, सुभासपा के पास 6 विधानसभा सीटें, निषाद पार्टी के पास 5 विधानसभा सीटें, समाजवादी पार्टी के पास 105 विधानसभा सीटें, कांग्रेस के पास 2 विधानसभा सीटें, जनसत्ता दल लोक तांत्रिक पार्टी के पास 2 विधानसभा सीटें और बहुजन समाज पार्टी के पास 1 विधानसभा सीट है। ऐसे आप खुद ही समाजवादी पार्टी के मानसून ऑफर की सच्चाई जान सकते हैं। व

केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब देते हुए एक्स पर लिखा

वहीं अखिलेश यादव के मानसून ऑफर वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब देते हुए, अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है, सपा का PDA धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...