back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बनियान पहनकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुआ शख्स, नजर पड़ते ही भड़कीं जज; कहा- इन्हें बाहर निकालो

Supreme Court: दरअसल एक व्यक्ति कोर्ट की सुनवाई में बनियान पहने हुए ही शामिल हो गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कई बार हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी काफी हैरान करने वाले मामले आ जाते हैं। जिससे जज भी नाराज हो जाते हैं। इस तरह के मामले मीडिया की सुर्खियां बटोर जाते हैं। इसी तरह का हैरान करने वाला मामला देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को आया, जिसके कारण जज काफी नाराज हो गई। दरअसल एक व्यक्तिकोर्ट की सुनवाई में बनियान पहने हुए ही शामिल हो गया।

प्लीज इस व्यक्ति को बाहर करो

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में 8 जुलाई 2024 को कोर्ट नंबर 11 में एक व्यक्ति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हुआ। इस व्यक्ति ने देश के सबसे बड़े कोर्ट की गरिमा का भी ख्याल नहीं किया। वह बनियान पहने हुए ही सुनवाई में शामिल हो गया था। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने जैसे ही उस व्यक्ति को बनियान में देखा, तो वह बहुत गुस्सा हो गई। वह उस व्यक्ति से इतना नाराज हो गई कि उन्होंने(जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने ) कोर्ट मास्टर को कहा कि प्लीज इस व्यक्ति को बाहर करो। 

यह कोई ऐसा पहला मामला नहीं है

यह कोई ऐसा पहला मामला नहीं है, जो कोर्ट के सामने पहली बार आया हो। इसी तरह का एक मामला CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच के सामने भी आ चुका है। हालांकि डी वाई चंद्रचूड़ उस समय मुख्य न्यायाधीश नहीं बने थे। लेकिन इस हैरान करने वाले मामले में कोई कोर्ट से बाहर का व्यक्ति नहीं था। बल्कि कानून का ही एक वकील बिना शर्ट पहने जस्टिस चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हो गया।

जब जस्टिस चंद्रचूड़ की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी तो उन्होंने(जस्टिस चंद्रचूड़ ने) बिना शर्ट पहने वाले व्यक्ति को कहा कि मुझे किसी के साथ भी सख्ती बरतना बिलकुल भी पसंद नहीं है। आप इस तरह से स्क्रीन पर हैं। आप को सावधान रहना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में जून 2020 को भी इस तरह के हैरान करने वाली घटना सामने आई थी। इस बार एक वकील बिस्तर पर लेटे हुए टीशर्ट पहनकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हो गया था। जिसके बाद जज उस वकील पर बहुत गुस्सा हो गए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उज्जैन महाकाल गर्भगृह में VIP एंट्री के विरुद्ध याचिका खारिज, CJI बोले- यह आस्था का मामला नहीं, कुछ और है मंशा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी प्रवेश को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵