back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निजी स्कूलों में मनमानी फीस पर लगेगी रोक, विधानसभा सत्र में विधेयक पेश करेगी रेखा सरकार, क्या-क्या होंगे नियम

रेखा सरकार ने निजी विद्यालयों में फीस बढ़ोतरी को कंट्रोल करने लिए आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में एक विधेयक लेकर आएगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्‍ली में निजी स्‍कूलों के द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने का मामला बीते कई दिनो से उठता आया है। अब दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने इसे लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने को लेकर निजी स्‍कूलो पर नकेल कसी जाएगी। इसके लिए रेखा सरकार ने निजी विद्यालयों में फीस बढ़ोतरी को कंट्रोल करने लिए आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में एक विधेयक लेकन आ आएगी। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार आगामी मानसून सत्र में निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि को कंट्रोल करने के लिए एक विधेयक पेश करेगी। 29 अप्रैल को पारित कैबिनेट द्वारा अनुमोदित अध्यादेश के अनुसार, यह विधेयक मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कठोर दंड का प्रावधान करता है।

विधेयक में कठोर कार्रवाई का प्रावधान 

इस विधेयक में निजी स्‍कूलो को लेकर कड़ी कार्रवाई के लिए कठोर प्रावधान का जोड़ा गया है। नियमों का पहली बार उल्लंघन करने पर स्कूलों पर एक लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। बार-बार उल्लंघन करने पर 2 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

देरी से पैसे लौटाने पर बढ़ेगा जुर्माना

यदि स्कूल निर्धारित समय सीमा के भीतर रकम वापस नहीं करता है तो जुर्माना 20 दिनों के बाद दोगुना, 40 दिनों के बाद तिगुना और यह हर 20 दिन की देरी के साथ बढ़ता रहेगा। बार-बार उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधन में आधिकारिक पदों पर रहने पर प्रतिबंध लग सकता है और भविष्य में शुल्क संशोधन का प्रस्ताव देने का अधिकार भी छिन सकता है।

इस मामले में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार 4 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में निजी स्कूलों द्वारा मनमर्जी तरीके से फीस बढाने वालों के खिलाफ एक शिक्षा विधेयक पेश करेगी। सीएम ने घोषणा की कि दिल्ली विधानसभा अब पेपरलेस ई-विधानसभा के रूप में कार्य करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵