back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘पौने 3 साल से यही दावा कर रहे हैं’ प्रताप सिंह बाजवा के भगवंत मान के AAP छोड़ने के दावे को पंजाब CM ने नकारा

कपूरथला हाउस में अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम और विधायकों के साथ बैठक की जिसके बाद बैठक की जानकारी सीएम मान ने मीडिया को दी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज 11 फरवरी को अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की पूरी सरकार को दिल्ली दरबार में बैठक के लिए बुलाया था। कपूरथला हाउस में यह बैठक हुई। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके साथ 94 विधायक पहुंचे। बैठक पूरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने तो मीडिया से बात नहीं की लेकिन भगवंत मान ने बैठक में हुई बात की थोड़ी जानकारी मीडिया के साथ साझा की। इस दौरान उनसे कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के उस दावे के बारे में भी पूछा गया जिसमें वह कह रहे थे कि पंजाब के सीएम जल्द ही आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं।

पौने 3 साल के बाजवा यही बोल रहे हैं- सीएम मान

पंजाब के सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार जनहित में काम कर रही है। हम अपने काम से पंजाब को मॉडल स्टेट बनाएंगे। अब दिल्ली की टीम के तजुर्बे को पंजाब में भी इस्तेमाल किया जाएगा। जब मीडियाकर्मी ने भगवंत मान से पूछा कि प्रताप सिंह बाजवा यह दावा कर रहे हैं कि भगवंत मान जल्द ही आम आदमी पार्टी छोड़ देंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें बोलने दो वो पौने 3 साल से यही बोल रहे हैं। उनके पास बोलने के लिए कुछ नया नहीं है। उनसे कहिए कि वे दिल्ली में अपने विधायकों की संख्या गिन लें। 

AAP के 30 विधायकों के कांग्रेस से संपर्क में होने का दावा

कांग्रेस नेता और पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने एक ऐसा सनसनीखेज दावा किया जिसके बाद आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट में हड़कंप मच गया। बाजवा ने दावा किया कि पिछले एक साल से आम आदमी पार्टी के 30 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। वह तीस विधायक पार्टी बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस दावे के बाद ही आज अरविंद केजरीवाल ने पूरी पंजाब सरकार की एक बैठक कपूरथला हाउस में बुलाई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...