back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरविंद केजरीवाल आज छोड़ेंगे अपना निवास, फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर 5 होगा नया ठिकाना

अरविंद केजरीवाल जिस बंगले में रहने वाले हैं वो बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब अपना आवास खाली कर देंगे। अब से उनका निवास लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर 5 रहेगा। पहले वो उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास में रहते थे। अरविंद केजरीवाल जिस बंगले में रहने वाले हैं वो बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित है। अरविंद केजरीवाल का यह आवास आप मुख्यालय के नजदीक है। अरविंद केजरीवाल 2015 से सिविल लाइंस वाले आवास में रह रहे थे।

हरभजन सिंह के बंगले में शिफ्ट हुए सिसोदिया

वहीं दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अपना आधिकारिक निवास चेंज कर लिया है। वो राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह आवास आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह का आधिकारिक आवास है।

अशोक मित्तल का है आधिकारिक निवास

बता दें कि, अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड छोड़ने के निर्णय के बाद पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें अपना आधिकारिक निवास देने की पेशकश की थी। जिसके बाद केजरीवाल ने राज्यसभा सांसद मित्तल को आवंटित घर को अपने आधिकारिक आवास के लिए चुना। इस संबंध में आप सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अरविंद केजरीवाल ने उनका घर अपने आधिकारिक निवास के तौर पर चुना। 

इसी घर से करेंगे आगामी विधानसभा चुनावों की निगरानी

पार्टी के नेताओं के हवाले से टाइम्स नाउ लिखता है कि केजरीवाल नई दिल्ली क्षेत्र स्थित अपने नए घर से दिल्ली व अन्य राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आप के अभियानों की निगरानी करेंगे। 

जनता से ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेकर बनूंगा मुख्यमंत्री

बता दें कि, कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल 5 महीने से अधिक समय तक जेल में बंद रहे। जेल से बाहर आकर केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और आतिशी के रूप में अपना उत्तराधिकारी चुना। इस संबंध में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगले साल फरवरी महीने में दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में वो जनता से ईमानदारी का प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही मुख्यमंत्री पद पर लौटेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: AAP ने मुंबई की जनता से किए कई बड़े वादे, दिल्ली मॉडल की रणनीति के साथ पेश किया घोषणापत्र

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीएमसी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी घोषणाएं की हैं। पार्टी नेता...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵