back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस विधायक के बेटे ने तोड़े सारे नियम, बीमारी का बहाना बनाकर जेल से बाहर कर रहा लग्जरी गाड़ियों की सैर

आरोपी सिंकदर 400 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में जेल में बंद है। सिंकदर बीमारी का झूठा बहाना बनाकर जेल से घूमने निकल रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस विधायक धरम सिंह चोखर का बेटा सिंकदर हरियाणा में लग्जरी गाड़ियों में घूमता नजर आया। दरअसल वो 400 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में जेल में बंद है। सिंकदर बीमारी का झूठा बहाना बनाकर जेल से घूमने निकल रहा है। 

ED ने दोनों बाप-बेटे पर केस दर्ज किया हुआ है

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, सिकंदर केवल सड़कों पर ही नहीं घूम रहा है बल्कि लोगों के साथ अपने पिता के प्रचार-प्रसार से संबंधित बैठक भी कर रहा है। वो फोन पर भी बात कर रहा है। ईडी ने दोनों बाप-बेटे पर केस दर्ज किया हुआ है। हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट ने सिकंदर के पिता के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया है। दोनों को सरेंडर या गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद दोनों चुनाव का प्रचार कर रहे हैं।

खुले आम घूम रहा है सड़कों पर

सिकंदर सड़कों पर खुले आम घूम रहा है। उसके साथ कोई पुलिसकर्मी भी नहीं रहता है। कोर्ट ने शर्तों के साथ उसे अस्पताल में भर्ती होने का आदेश दिया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। ईडी ने सरकारी अस्पताल में भा रेड मारी है।

दोनों लोगों पर धोखा देने का आरोप है

सिंकदर और पिता धर्म सिंह चोखर पर आरोप है कि उसने 1500 से अधिक घर खरीददारों को धोखा दिया है। दोनों के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज है। HC द्वारा सिकंदर की जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई थी। इसके बाद भी वो बहाना बनाकार घूम रहा है।

जमानत खारिज की जाने का बाद सिकंदर दो बार अस्पताल में भर्ती हुआ

जमानत खारिज की जाने का बाद सिकंदर दो बार अस्पताल में भर्ती हुआ है। आरोप लगाए गए हैं कि उसे कोई गंभीर बीमारी नहीं है। वह खुले आम घूम रहा है, होटल में रुक रहा है, फोन का प्रयोग कर रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵