back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भगत सिंह और डॉ. आंबेडकर की तस्वीर हटाने पर AAP ऑफेंड, BJP ने किया डिफेंड

दिल्ली विधानसभा सत्र के पहले दिन आतिशी ने सीएम ऑफिस से भगत सिंह और डॉ. आंबेडकर की तस्वीर हटाने पर सवाल खड़े किए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज से दिल्ली विधानसभा का नया सत्र शुरू हुआ है। सत्र का पहला ही दिन हंगामेदार रहा। आम आदमी पार्टी की ओर से आतिशी ने कहा कि बीजेपी दलितों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम ऑफिस में भगत सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगी हुई थी जिसे बीजेपी ने सरकार में आते ही हटा दिया। आतिशी ने कहा कि ये बीजेपी की दलित विरोधी राजनीति को जगजाहिर करती है। हालांकि बीजेपी ने सफाई देते हुए कहा है कि फोटो के हटाया नहीं गया है बल्कि उनकी जगह बदली गई है।

अरविंद केजरीवाल ने भी उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी आतिशी के इन आरोपों पर उनका समर्थन किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके बीजेपी की नई नवेली सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगा दी है। ये सही नहीं है। यह दलितों का अपमान है। उन्होंने बीजेपी सरकार से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर की फोटो को मत हटाइए। उनकी फोटो लगी रहने दीजिए। बीजेपी ने इन आरोपों को नकारा है और महापुरुषों के नाम पर राजनीति न करने की सलाह दी है।

BJP ने कहा नहीं हटाई फोटो

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के इस आरोप पर सफाई दी है। बीजेपी ने कहा कि सीएम दफ्तर ने भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर हटाई नहीं गई है बल्कि उनकी जगह बदली गई है। सीएम की कुर्सी के पीछे केवल महात्म गांधी और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को लगाया गया है। वहां लगी भगत सिंह और डॉ. आंबेडकर की तस्वीर को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। बीजेपी ने कहा कि आम आदमी पार्टी अनर्गल आरोप प्रत्यारोप लगा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵