back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की से रेप, मायावती ने नीतीश सरकार को घेरा, पूछा- कब बदलेगा बिहार

रेप मामले में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने नीतीश सरकार को घेरा है। मामले में उन्‍होंने प्रतिक्रिया देते हुए इस संदर्भ में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव की एक नाबालिग लड़की से रेप और उसकी हत्या का मामला गरमाया हुआ है। मामले में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने नीतीश सरकार को घेरा है। मामले में उन्‍होने प्रतिक्रिया देते हुए इस संदर्भ में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तो वही, कांग्रेस की छात्र विंग भी घटना के बाद नीतीश सरकार के खिलाफ पटना में जोरदार प्रदर्शन कर रही है। 

सीएम नीतीश कुमार से सवाल पूछते हुए मायावती ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा- मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग के साथ रेप और फिर उसे चाकू से गोद कर मारने तथा फिर पटना अस्पताल में उसके इलाज में देरी/ लापरवाही से हुई मौत की ताजा घटना राज्य की भी बदहाल कानून व स्वास्थ्य व्यवस्था का जीता-जागता उदाहरण, जो अति-निन्दनीय एवं चिन्तनीय है। बिहार कब बदलेगा?

मायावती ने मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा- बिहार सरकार सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृति को रोका जा सके। 

बता दें, 26 मई को मुजफ्फरपुर के अपने गांव में रेप की शिकार हुई 9 वर्षीय नाबालिग को शनिवार को गंभीर हालत में PMCH ले जाया गया था। उधर, सोमवार, 2 जून को पुलिस ने बताया, ‘आरोपी ने उसका गला और सीना बेरहमी से रेत दिया था। उसने गला रेतकर उसे मारने की कोशिश की थी। अभी अरोपी पुलिस के गिरफ्त में है।’

4,12,500 रुपये का चेक पीड़ितों को सौंपा

जिला प्रशासन ने सोमवार को मृतका के परिवार को मुआवजे के तौर पर 4,12,500 रुपये का चेक सौंपा। इस पर संबंधित अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के बाद 4,12,500 रुपये के मुआवजे की दूसरी किस्त जारी करने का निर्देश दिया है। 

खिलौने देने के बहाने, सुनसान जगह ले गया

मुजफ्फरपुर के पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिम) ने बताया कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अरेस्‍ट कर जेल भेजा जाएगा। शिकायत के अनुसार, आरोपी लड़की को खिलौने देने के बहाने बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया। उसने वहां उससे रेप किया और फरार हो गया।’ उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵