back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा की दी बधाई

ढाका, 15 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। दो साल में पहली बार, बांग्लादेश रविवार को इस तरह का आयोजन करेगा। कोविड-19 महामारी के चलते यह रुका हुआ था। साथ ही प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में, सभी से बांग्लादेश में सांप्रदायिक सद्भाव को और मजबूत करने के लिए काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा- मैं उम्मीद करती हूं कि गौतम बुद्ध के आदशरें को बनाए रखने और उनका पालन कर, एक शांतिपूर्ण देश के रूप में बांग्लादेश के निर्माण में हर कोई भूमिका निभाएगा। अपनी ओर से, राष्ट्रपति हामिद ने कहा कि बौद्ध सभ्यता और इसकी संस्कृति प्राचीन काल से बंगाल के लोगों के साथ गहराई से जुड़ी हुई है। पहाड़पुर और मैनामती शालबन बिहार इसके ज्वलंत उदाहरण हैं। हालांकि, उन्होंने बौद्ध समुदाय से कोविड-19 के प्रसार को रोकने के प्रयास में स्वास्थ्य प्रोटोकॉल बनाए रखते हुए उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया। –आईएएनएस पीजेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵