back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BBC के कामकाज पर लगे रोक, हिंदू सेना ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

हिंदू सेना की ओर से विष्णु गुप्ता और बीरेंद्र कुमार सिंह ने याचिका दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट बीबीसी की राष्ट्र विरोधी, सरकार विरोधी गतिविधियों की एनआईए जांच का आदेश दे।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में बीबीसी के कामकाज पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। हिंदू सेना की ओर से विष्णु गुप्ता और बीरेंद्र कुमार सिंह ने याचिका दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट बीबीसी की कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी, सरकार विरोधी गतिविधियों की एनआईए जांच का आदेश दे और रिपोर्ट तलब करे।

बीबीसी राष्ट्रीय अखंडता को बाधित करने की कोशिश कर रहा

याचिका में कहा गया है कि बीबीसी अपना एजेंडा चला रही है। बीबीसी भारत में व्याप्त शांति और राष्ट्रीय अखंडता को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। याचिका में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद से भारत के समग्र विकास में तेजी आई है। नरेन्द्र मोदी, भारत विरोधी लॉबी एवं मीडिया खासकर बीबीसी को हजम नहीं हो रहे हैं। यही वजह है कि बीबीसी भारत और भारत सरकार के खिलाफ पक्षपाती रहा है।

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है

2002 के गोधरा दंगों को लेकर नरेन्द्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। इस रोक के खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। अब इस याचिका के जरिये बीबीसी पर रोक की मांग की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून ने उनके लिए कई खास अधिकार (Women Rights During Arrest) तय किए हैं, ताकि उनकी...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵