back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shaheed Diwas: जब देश के लिए हंसते हंसते फांसी पर चढ़ गए थे भगत सिंह, उनकी आखिरी इच्छा सुनकर होगी हैरानी

23 मार्च 1931 को भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी जिसे शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 23 मार्च के दिन देश के उन योद्धाओं को याद किया जाता है जो ब्रिटिश हुकूमत के लिए खौफ का दूसरा नाम थे। भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु। यह तीन ऐसे नाम थे जिनके अंदर क्रांति की ज्वाला धधक रही थी और किसी भी सूरत में ब्रिटिश हुकूमत के दांत खट्टे करके भारत को आजाद कराना चाहते थे। इसी कड़ी में उन्होंने 23 मार्च 1931 को अपना संघर्ष जारी रखते हुए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया और देश के लिए कभी ना भुला देने वाला योगदान दे गए। 

क्यों दी गई फांसी? 

भगत सिंह उस समय क्रांतिकारी का रूप ले चुके थे जब 17 दिसंबर 1928 कौन उन्होंने सांडर्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी इसके बाद में ब्रिटिश हुकूमत किया निशाने पर आ गए थे। उन्होंने साइमन कमीशन का

भी जमकर विरोध किया था। बचपन से ही क्रांतिकारी रहे भगत सिंह ने देश के लिए हर वह कोशिश करनी जारी रखी जो भारत की आजादी में एक महत्वपूर्ण आयाम साबित हो सकता था। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने असेंबली में बम फेंक कर ब्रिटिश हुकूमत का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। भगत सिंह पर धारा 302, धारा 129, धारा 4 और 6 एफ और IPC की धारा 120 के तहत दोष सिद्ध हुई। इसके बाद उन्हें 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी गई। 

कैसा था फांसी वाले दिन का मंजर 

जिस दिन भगत सिंह को फांसी दी जानी थी उस दिन वह लेनिन की जीवनी पढ़ रहे थे। जब उनसे उनकी आखिरी इच्छा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे किताब पूरी कर लेने दें उसके बाद फांसी दे देना। किताब पूरी पढ़ लेने के बाद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दे दी गई और उस दिन से लेकर आज तक वह प्रेरणा स्रोत के रूप में हर भारतीय के दिलों में जिंदा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

100 करोड़ का सालाना कारोबार, दिल्ली-NCR का यह ढाबा बना बिजनेस की मिसाल, दिन-रात उमड़ती है भीड़

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यदि आप दिल्ली-एनसीआर के निवासी हैं, तो मुरथल स्थित अमरीक सुखदेव ढाबे का नाम आपने जरूर सुना होगा,...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...