back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वृद्धा की हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार, 08 जून (हि.स.)। लक्सर के मुंडाखेड़ा कलां गांव में दो दिन पहले हुई बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित राहुल ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई थीं। हत्या के खुलासे को लेकर मंगलवार को हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदेई कृष्णराज एस ने लक्सर कोतवाली में प्रेसवार्ता की। इस दौरान एसएसपी ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की 10 टीमों का गठन किया गया था। सभी टीमों ने अपने मुखबिरों का जाल बिछाया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि बुजुर्ग महिला का हत्यारा मुंडा खेड़ा गांव का ही है, जिसका नाम राहुल है। राहुल ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग महिला पिछले 15 से 20 सालों से उनके घर पर ही खाना खाती थी। बुजुर्ग ने उसकी माता और पिता को काफी परेशान किया था। मां की कैंसर की वजह से पहले की मौत हो गई थी। हाल ही में पिता का भी निधन हो गया था। पिता की रस्म पगड़ी के दिन महिला ने अपने जेवरात और पैसों को लेकर काफी हंगामा किया था। हालांकि तब लोगों ने उसे शांत कराकर भेज दिया था, लेकिन शाम को फिर बुजुर्ग महिला उनके घर आ गई और जेवरात व पैसों को लेकर उनकी पत्नी को भी बुरा भला कहा। इससे वह परेशान हो गया था। राहुल ने पुलिस को जो बताया उसके मुताबिक उसी रात को जब सब सो गए तो उसने पत्नी की चुन्नी ली और रास्ते से एक पत्थर उठाकर महिला के घर पहुंच गया। इसके बाद चुन्नी से महिला का मुंह दबाकर पत्थर से उसके सिर और आंख पर वार कर डाला, जिससे महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने घर आकर सो गया था, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल में सारे राज खुल गए और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵