back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आतिशी सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग में किया बदलाव

देश की राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते आतिशी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल आतिशी सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों के कामकाज के समय में बदलाव किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी में बढ़तेवायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव कर दिया है। इसके बाद अब दिल्ली नगर निगम, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के ऑफिसों में कामकाज के समय में थोडा बदलाव होगा। इस बदलाव की जानकारी खुद दिल्ली की सीएम आतिशी ने 15 नवंबर 2024 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। 

मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा


मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा ” सड़कों पर ट्रैफिक जाम और उससे जुड़े प्रदूषण को कम करने के लिए, दिल्ली में सभी सरकारी कार्यालय अलग-अलग समय पर काम करेंगे” इसके बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के समय में किए गए बदलाव को भी बताया। जिसके अनुसार दिल्ली नगर निगम में कामकाज सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, केंद्र सरकार के दफ्तरों में कामकाज सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा और दिल्ली सरकार के दफ्तरों में कामकाज सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगा।

पांचवीं तक के स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का भी आदेश


इससे पहले 14 नवंबर 2024 को दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पांचवीं तक के स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया था और सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा था “प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण, अगले निर्देश तक दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालय ऑनलाइन कक्षाओं में स्थानांतरित हो जाएंगे”  

GRAP 3 की पाबंदियां लागू


दिल्ली में वायु प्रदूषण से बुरा हाल है। देश की राजधानी दिल्ली का AQI कई दिनों से 400 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली में 15 नवंबर 2024 से दिल्ली में GRAP 3 की पाबंदियां लागू कर दी है। इससे अब देश की राजधानी दिल्ली में निर्माण से संबंधित कामों को प्रदूषण नियंत्रण में आने तक बंद रखा जाएगा। इसके अलावा गैर-सीएनजी, गैर-इलेक्ट्रिक और गैर-बीएस-6 डीजल अंतरराज्यीय बसों के देश की राजधानी दिल्ली में आने पर प्रतिबंध रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Books-Uniform Purchase Rule: छात्रों को किताब-यूनिफॉर्म एक ही दुकान से खरीदने की नहीं होगी मजबूरी, उल्लंघन होने पर यहां करें शिकायत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा निर्देश जारी किया है। अब कोई भी प्राइवेट...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵