back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घोषित होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस प्रो‍सेस से चेक करें अपना रिजल्‍ट   

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे समिति के कार्यालय में जारी होगा।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट कुछ ही देर में घोषित होने वाला है। रिजल्‍ड के साथ ही साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स की लि‍स्ट भी जारी की जाएगी। रिजल्ट दोपहर 1 बजकर 15 मिनट बजे जारी होगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्‍ट वेबसाइट http://www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com पर जाकर देख सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे समिति के कार्यालय में जारी होगा। बता दें कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 तक हुआ था, जिसमें कुल 1292313 लाख छात्र-छात्राओं में से 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षार्थी अपना रिजल्‍ट वेबसाइट http://www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com पर जाकर देख सकते हैं।

27 फरवरी से शुरू हुआ था उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च तक हुआ। मालूम हो कि बोर्ड मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन रिजल्ट जारी होगा। पिछले साल की बात करें तो पिछले साल नतीजे 23 मार्च को जारी हो गए थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इस वर्ष राज्य भर के 1,677 केंद्रों पर इंटर परीक्षा 2025 आयोजित की थी।

इस प्रोसेस से चेक करें रिजल्‍ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  •  रोल नंबर और रोल कोड की जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • इसके बाद रिजल्‍ट स्क्रीन पर ओपन होगा। यहां पर मार्कशीट डाउनलोड करने का ऑप्‍शन भी मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

मैट्रिक छात्रों के लिए बड़ी खबर! Bihar Board 10th Admit Card 2026 जारी, स्कूल से लेना होगा एडमिट कार्ड

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB), पटना ने कक्षा 10 (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...