back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bijapur Naxal Attack: क्या होता है IED और इसे सड़कों पर कैसे प्लांट करते हैं नक्सली?

सोमवार को बीजापुर में हुए नक्सली हमले में 9 जवान शहीद हो गए। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट के जरिए इस हमले को अंजाम दिया। जानिए क्या होता है IED?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बेदरे-कुटरू रोड पर नक्सलियों के IED ब्लास्ट में सुरक्षाबल के आठ जवानों और एक ड्राइवर की मौत हो गई है। 6 जनवरी की दोपहर को हुआ ये ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि जवानों को लेकर जा रही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और ब्लास्ट की जगह पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। राज्य सरकार ने कहा है कि जब भी सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाते हैं तब नक्सली बौखलाहट में इस तरह के हमलों को अंजाम देते हैं। सरकार ने घटना की उच्चस्तरीय जांच का आश्वासन दिया है। लेकिन ये IED होता क्या है और नक्सली इन्हें सड़कों पर प्लांट कैसे करते हैं।

IED क्या है?



IED का मतलब है इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस। यह एक तरह का बम है, जिसे नक्सली बारूद और स्थानीय चीज़ों का इस्तेमाल करके तैयार करते हैं। इन IED को नक्सली सड़क निर्माण के दौरान प्लांट कर देते हैं। ये IED दो तरह से काम करते हैं। पहला लंबी तार के जरिए इसका ट्रिगर नक्सली कहीं और रखते हैं। वहीं दूसरा, ये IED उस पर पड़ने वाले प्रेशर से एक्टिवेट हो जाते हैं। बस्तर क्षेत्र की सड़कों पर नक्सलियों ने कई-कई साल पहले से IED प्लांट करके रखे हुए हैं। साल 2016 में सुरक्षाबलों को 40 किलो IED मिला था, जो कि साल 2008 में प्लांट किया गया था।

IEDs को खोजना Anti Naxal Operation में एक बड़ी चुनौती

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में अनगिनत IED प्लांटेड हैं। अक्सर IED ब्लास्ट से स्थानीय लोगों की या जानवरों की मौत की खबरें बस्तर क्षेत्र से आती हैं। अप्रैल, 2023 में PTI ने अधिकारियों के हवाले से खबर छापी थी कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन में सबसे बड़ी चुनौती वहां बिछे IEDs को खोजना और उन्हें डिस्पोज़ करना है। जनवरी, 2024 में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा था, ‘IEDs एक बड़ा खतरा हैं और मैं इस कोशिश में हूं कि हमें जमीन के अंदर दबे IED का पता लगाने वाली सबसे उन्नत तकनीक मिल जाए। मैंने गृहविभाग के अधिकारियों से कहा है कि वो ऐसे डिवाइज़ के बारे में पता लगाएं।’ उन्होंने कहा था कि IED की वजह से बस्तर क्षेत्र के नागरिकों, मवेशियों और वहां तैनात जवानों के ऊपर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Naxal Free Bastar : 40 साल बाद ‘नक्सल मुक्त’ हुआ बस्तर, सरकार का ऐलान – सुरक्षाबलों की मेहनत लाई रंग

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला पिछले करीब 40 सालों से नक्सलवाद की चपेट में था। यहां नक्सली हिंसा के चलते विकास के...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵