back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bijapur Naxal Encounter: नक्सली मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

Bijapur Naxal Encounter: जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेंड्रा के जंगल में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत 10 नक्सली मारे गये हैं।

बीजापुर, (हि.स.)। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेंड्रा के जंगल में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत 10 नक्सली मारे गये हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।

सुरक्षाकर्मियों को मिले 10 नक्सलियों के शव

मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों को 10 नक्सलियों के शव मिले हैं। मुठभेड़ स्थल से बीजीएल लॉन्चर, एलएमजी जैसे ऑटोमैटिक हथियार एवं बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है।

जवानों की जवाबी गोलीबारी में नक्सली भाग खड़े हुए

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त बल नक्सल उन्मूलन अभियान पर रवाना हुई थी। 02 अप्रैल को सुबह सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान कोरचोली-लेंड्रा के जंगलों में पहुंचे। इसी दौरान गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की जवाबी गोलीबारी में नक्सली भाग खड़े हुए।

मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान एक महिला नक्सली के साथ कुल 10 नक्सलियों के शव और अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा हुआ है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर: धार्मिक टिप्पणी के आरोप में JCP अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के अध्यक्ष अमित बघेल को धार्मिक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵