back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP ने भी उठाए कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल, किरेन रिजिजू ने कहा- राहुल गांधी से नहीं संभल रहा INDIA गठबंधन

अब भारतीय जनता पार्टी ने भी कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि राहुल गांधी से इंडिया गठबंधन नहीं संभल पा रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस पार्टी के रिश्तों को लेकर बीजेपी काफी हमलावर नजर आ रही है। दरअसल, जॉर्ज सोरोस भारत के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने के लिए जाने जाते हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस का मामला संसद में भी उठाया जा चुका है। रिजिजू ने कहा कि जॉर्ज सोरोस मामले की जो रिपोर्ट सार्वजनिक हुई हैं, वो आरोप बहुत ही गंभीर हैं। चाहे संसद सदस्य हो या आम आदमी सभी को देश के हित में काम करना चाहिए।

“हमारी सरकार कभी भी चर्चा से दूर नहीं भागती है”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी बातचीत जारी रखते हुए कहा कि हम सभी को एक होने और भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ने की अपील करते हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर संसद में नियम के तहत कोई भी मुद्दा उठाया जाएगा तो हम उस पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम किसी भी मुद्दे पर स्पीकर और चैयरमैन की इजाजत के बाद ही चर्चा कर सकते हैं। भारत सरकार अलग-अलग नियम पर चर्चा करने के लिए हमेशा तैयार है। हमारी सरकार कभी भी चर्चा से दूर नहीं भागती है। हमारी सरकार हमेशा से चाहती है कि हम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करें। 

राहुल गांधी के पास नेतृत्व की क्षमता ही नहीं है: किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि हमारे पास अभी कुछ बिल बचे हैं जो संसद में पास होने हैं। इसके साथ ही 13 दिसंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024 को लोकसभा में संविधान पर चर्चा का समय तय किया जा चुका है। वहीं राज्यसभा में 16 दिसंबर 2024 और 17 दिसंबर 2024 को संविधान पर चर्चा का समय तय किया जा चुका है। इसके लिए भी सब कुछ तैयार है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इंडिया गठबंधन के सवाल पर मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में क्या होता है हमारा उसमे हस्तक्षेप करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन हमने भी यह सुना है कि राहुल गांधी का इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को लेकर सबने सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी के पास नेतृत्व की क्षमता ही नहीं है। अब अगर राहुल गांधी के पास नेतृत्व की क्षमता ही नहीं है तो हम इस मुद्दे पर अधिक कुछ नहीं बोल सकते हैं। हमें तो देश को चलाना है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करना चाहती हैं। कांग्रेस के सहयोगी दल भी ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵