back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक साल में BJP को मिला सबसे ज्‍यादा डोनेशन! कांग्रेस भी पीछे नहीं, जानें किस पार्टी को कितना मिला चंदा

ADR की रिपोर्ट के अनुसार 2023-24 में आम आदमी पार्टी और नेशनल पीपुल्स पार्टी के चंदे में कमी आई है। इस वित्तीय वर्ष में आम आदमी पार्टी को करीब 11 करोड़ रुपए का ही चंदा मिला है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एक साल में भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाले डोनेशन में भारी इजाफा हुआ है। राष्‍ट्रीय दलों के बीच एक साल के भीतर मिलने वाला चंदा की रकम में बीजेपी सबसे आगे है। चुनाव अधिकार निकाय एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष में बीजेपी को चंदे में 2243 करोड़ रुपये मिले हैं, जो कि 2022-23 की तुलना में 1524 करोड़ रुपये अधिक हैं। सियासी दलों ने 20 हजार रूपये से ऊपर के डोनेशन का ब्यौरा चुनाव आयोग को सौंपा है। इसके मुताबिक पूरे वित्तीय वर्ष में राजनीतिक दलों को 2544.278 करोड़ से ज्यादा की रकम प्राप्‍त हुई है।

बीजेपी को वर्ष 2023-24 में मिला इतना चंदा 

देश के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी सबसे ज्‍यादा चंदे की रकम प्राप्‍त करने वाली पार्टी भी है। बीजेपी को वित्तीय वर्ष 2022-23 के 719.858 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2,243.94 करोड़ रुपये हो गया, जो कि 211.72 फीसदी की बढ़ोतरी को साफ दर्शाता है। ADR की रिपोर्ट की माने तो इसी तरह कांग्रेस को मिलने वाला चंदा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 79.924 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 281.48 करोड़ रुपये हो गया, जो 252.18 फीसदी बढ़ा है। 

चंदे के मामले में कांग्रेस भी पीछे नहीं 

राष्ट्रीय पार्टियों को मिले कुल घोषित चंदे की रकम 2,544.28 करोड़ रुपये है जो कि 12,547 दानदाताओं से मिला है। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले में 199 फीसदी अधिक है। केवल बीजेपी के घोषित दान का कुल हिस्सा 88 फीसदी है। वहीं, कांग्रेस 1994 लोगों से मिले 281.48 करोड़ रुपये के चंदे के साथ दूसरे नंबर पर रही है, लेकिन भाजपा से काफी पीछे है।

AAP और NPEP के डोनेशन में गिरावट 

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-24 में आम आदमी पार्टी (AAP) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPEP) के चंदे में भारी गिरावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में 2023-24 में आप को मिले चंदे में 70.18 फीसदी यानी 26.038 करोड़ रुपये की कमी आई और आम आदमी पार्टी को करीब 11 करोड़ रुपए का ही चंदा मिला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵