back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP विधायक रमेश मिश्रा ने योगी के नेतृत्व पर उठाया सवाल, आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए आलाकमान को दी सलाह

Viral Video: दरअसल बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने वीडियो जारी कर यह सब बाते कही हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने अपने बयान से यूपी का नेतृत्व कर रहे योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठा दिए हैं। उनके इस बयान से यूपी बीजेपी के भीतर की कलह सामने आ रही है। बीजेपी विधायक ने अपने बयान के जरिए कहा है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी पीडीए की तुलना में कमजोर है। दरअसल बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने वीडियो जारी कर यह सब बाते कही हैं।

यूपी बीजेपी की वर्तमान स्थिति बहुत खराब है


उन्होंने वीडियो के माध्यम से कहा है कि यूपी बीजेपी की वर्तमान स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने अपने इस बयान से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर सवाल उठा डाला है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की स्थिति बहुत ही खराब है। ऐसी स्थिति में बीजेपी का वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीत पाना बहुत ही मुश्किल है।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सलाह दी


बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने वीडियो के माध्यम से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सलाह दी है कि साल 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए उन्हें बड़ा निर्णय लेना होगा और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पूरी तरह फोकस करना होगा। इसके साथ ही विधायक रमेश मिश्रा ने वीडियो के माध्यम से कहा है कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को पूरे मन से लगना होगा, तभी जाकर यूपी में बोजेपी की सरकार बन पाएगी। 

योगी आदित्यनाथ के कामकाज पर भी सवाल उठाने का कार्य किया है


रमेश मिश्रा उत्तर प्रदेश की जौनपुर की बदलापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके इस तरह के बयान से पार्टी नेताओं और संगठन के लिए असहज सा माहौल हो गया। उन्होंने वीडियो के माध्यम से ये बयान उस समय जारी किया है, जब 14 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। उनके इस बयान ने विपक्ष के लिए एक मुद्दा तो जरूर दिया ही है और उत्तर प्रदेश का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज पर भी सवाल उठाने का कार्य किया है। 


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...