back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bombay High Court ने बदलापुर में बच्चियों के यौन उत्पीड़न मामले में लिया संज्ञान, सुनवाई आज

घटना का विरोध करने के लिए लोगों ने बदलापुर लोकल ट्रेन के ट्रैक पर उतरकर प्रदर्शन किया था। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठचार्ज किया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बदलापुर में एक स्कूल में दो छात्राओं के साथ सेक्सुअल असॉल्ट मामले में महाराष्ट्र में हो रहे प्रदर्शनों के बीच महाराष्ट्र हाई कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। इस मामले में आज सुनवाई होगी। इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। दोनों छात्राओं ने घरवालों को आपबीती बताई थी जिसके बाद केस दर्ज किया गया था।

रेवती मोहिते देरे और जस्टिस पृथ्वीराज चौव्हाण की बेंच के आगे मामले की सुनवाई होगी

जस्टिस रेवती मोहिते देरे और जस्टिस पृथ्वीराज चौव्हाण की बेंच के आगे मामले की सुनवाई की जाएगी।

इससे पहले इस मामले में 17 अगस्त को पुलिस ने एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद से बदलापुर के लोगों में आक्रोश है। इसी बीच बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा करने वाली महाराष्ट्र स्टेट कमीशन ने हर पुलिस स्टेशन में महिलाओं और बच्चों के लिए मिनी पुलिस स्टेशन खोलने की मांग की है।

केस दर्ज करने में हुई देरी के कारण विरोध में प्रदर्शन हुए

बदलापुर पुलिस द्वारा केस को रजिस्टर करने में हुई देरी के कारण इसका विरोध हो रहा है। बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा करने वाली महाराष्ट्र स्टेट कमीशन की अध्यक्ष सुसीबेन शाह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वर्तमान में पुलिस स्टेशनों में महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट और चाइल्ड वेलफेयर पुलिस अधिकारी हैं। इन यूनिट के अधिकारियों को अक्सर अन्य काम दे दिए जाते हैं जिस कारण कंपलेंट को रजिस्टर और जांच करने में देरी होती है। पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच यूनिट विशेष रूप से क्राइम की जांच करने के लिए बनाई गई हैं। यह सुनिश्चितका जाए कि इस टीम के अधिकारियों को कोई अलग काम नहीं दिया जाएगा। क्राइम से जुड़े मामलों की जांच करना इनकी जिम्मेदारी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया था। प्रदर्शनकारी लोकल ट्रेन के रेलवे ट्रैक पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके इस रास्ते को ब्लॉक करने के कारण 12 मेल एक्सप्रेस ट्रेन को डायवर्ट कर दिया गया जबकि 30 लोकल ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया था।

Raftaar News | WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई पुलिस ने बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में अब स्कूल के दोनों ट्रस्टी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई पुलिस की ठाणे क्राइम ब्रांच ने बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵