back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी कैबिनेट ने Waqf Amendment Bill को दी मंजूरी, संसद में जल्द पेश कर सकती है सरकार

केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। इसे संसद के बजट सत्र के दूसरे भाग में पेश किया जा सकता है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने गुरुवार को वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। सूत्रों के अनुसार जेपीसी रिपोर्ट के आधार पर इसे हरी झंडी दे दी गई है। इसे संसद के बजट सत्र के दूसरे भाग में पेश किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार 19 फरवरी को हुई कैबिनेट बैठक में इन संशोधनों को मंजूरी दी गई। इन संशोधनों के आधार पर विधेयक को मंजूरी दी गई है।

वक्फ विधेयक पहली बार पिछले साल अगस्त में पेश किया गया था। लेकिन विरोध के कारण इसे संसदीय समिति को भेज दिया गया। बाद में कुछ संशोधनों के बाद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता वाली इस समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। इसके बाद 13 फरवरी को वक्फ विधेयक पर संसदीय समिति की रिपोर्ट संसद में पेश की गई। समिति की रिपोर्ट के आधार पर वक्फ विधेयक का नया मसौदा तैयार किया गया। 

अब इस विधेयक को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह विधेयक बजट सत्र के दूसरे भाग में पेश किया जा सकता है। बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वक्फ विधेयक पर जेपीसी रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था, “हम ऐसी फर्जी रिपोर्ट को स्वीकार नहीं करते, सदन इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।”

जेपीसी ने 29 जनवरी को दी मंजूरी

संसदीय समिति ने 29 जनवरी को वक्फ विधेयक में नये बदलावों पर अपनी रिपोर्ट को मंजूरी दे दी। इस रिपोर्ट के पक्ष में 15 और विपक्ष में 14 वोट पड़े। भाजपा सांसदों द्वारा सुझाए गए बदलावों को रिपोर्ट में शामिल किया गया है। विपक्षी सांसदों ने असहमति पत्र प्रस्तुत किया और इसे वक्फ बोर्ड को समाप्त करने का प्रयास बताया। विपक्ष ने वक्फ विधेयक पर कई आपत्तियां उठाईं। इसके अलावा ‘वक्फ बाय यूजर’ प्रावधान को हटाने के प्रस्ताव का भी विरोध किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

लोकसभा में अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, बोले- MSP की गारंटी नहीं मिली, PM ने गोद लिए गांव को अनाथ छोड़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को घेरा।...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵