back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CTET Result Released: दिसंबर 2024 CTET का रिजल्ट हुआ जारी, इस तरह से करें चेक

आज CTET दिसंबर 2024 का एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली /रफ्तार डेस्क। सीबीएसई ने दिसंबर 2024 में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट आज आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वो अब अपने परिणाम को CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते है।

CTET Result 2024 को ऐसे करें डाउनलोड

बता दें कि आप इस तरह अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। जिसके लिए अपको सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। फिर होमपेज पर “CTET Result 2024” लिंक पर क्लिक करें। और अपनी लॉगिन डिटेल्स (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज, करें फिर सबमिट करें। उसके बाद फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा । फिर आप रिजल्ट का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट आप निकलवा सकते हैं। 

CTET रिजल्ट 2024 हेल्पलाइन नंबर

अगर किसी अभ्यर्थी को परिणाम डाउनलोड करते समय कोई समस्या आ रही है तो वो अपनी मदद के लिए निम्नलिखित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अपनी समस्या को बता सकते है और समाधान पा सकते हैं। 

फोन नंबर: 011-22240112

ईमेल: [email protected]

न्यूनतम योग्यता नम्बर

उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक (150 में से 90) प्राप्त करने होंगे। हालांकि, सरकारी मानदंडों के मुताबिक आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण अंक भिन्न हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। और श्रेणी-वार न्यूनतम योग्यता अंक देखें। 

CTET 2024 प्रमाण पत्र का क्या इस्तेमाल होगा?

किसी भी केंद्रीय सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने के लिए CTET न्यूनतम आवश्यकता है। यदि उम्मीदवार के पास CTET प्रमाणपत्र है, तो वे KVs, NVs, ERDO और राष्ट्रीय सेना स्कूलों जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कई निजी स्कूल भी CTET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को नियुक्त करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

इस साल CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बड़े बदलाव, छात्रों से जुड़ी हर डिटेल्‍स यहां देखें

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की संभावित डेटशीट जारी कर...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵