back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद भवन में हुई चिराग और कंगना की मुलाकात, गजब की दिखी कैमेस्ट्री; हाथों में हाथ डाले अंदर जाने का Video…

Kangana Ranaut Chirag Paswan Video: 18वीं लोकसभा सत्र का एक वीडियो तेजी से वयरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद कंगना रनौत और सांसद चिराग पासवान एक साथ नजर आ रहें है। यह वीडियो खूब सुर्खियों बटोर रहीं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज 18वीं लोकसभा के सत्र का तीसरा दिन था। इस दौरान सदन में आज लोकसभा स्पीकर का चुनाव किया गया। लगातार दूसरी बार ओम बिरला को स्पीकर चुने गए हैं। अब इस 18वीं लोकसभा सत्र का एक वीडियो तेजी से वयरल हो रहा है। इस वीडियो में हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत और बिहार की हाजीपुर सीट से सांसद चिराग पासवान एक साथ नजर आ रहें है। इन दोनों नेताओं के मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो खूब सुर्खियों बटोर रहीं है।

वायरल वीडियो में क्या हैं?


आपको बता दें कि वायरल वीडियो संसद भवन का है। जब नवनिर्वाचित दोनों सांसद संसद भवन पहुंचे थे। इस दौरान कंगना और चिराग ने एक दूसरे से गर्मजोशी के साथ मुलाकत की। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे पहले कंगना और चिराग एक दूसरे से गले मिलते है? फिर कुछ देर आपस में बात करते हैं। इसके बाद ताली मारते हैं और हंसते हैं। फिर दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए संसद के अंदर चले जाते हैं। इस वीडियो को लेकर मीडिया पर जबरदस्त बहस चल रही है। इस वीडियो पर कई लोग दोनों सांसदों के बीच रोमांटिक एंगल भी निकाल रहे हैं।

कंगना और चिराग में पहले से है दोस्ती


गौरतलब है कि चिराग पासवान और कंगना रनौत एक दूसरे को काफी पहले से जानते है। चिराग पासवान ने अपनी डेब्यू फिल्म में कंगना रनौत के साथ काम किया था। 13 साल पहले दोनों की फिल्म आई थी- मिले ना मिले हम। इस फिल्म में कंगना रनौत लीड एक्ट्रेस थीं। वहीं दूसरी तरफ चिराग पासवान इस फिल्म में लीड अभिनेता थे। देश की 18वीं लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत ने हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तो वहीं चिराग पासवान ने बिहार के हाजीपुर सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की हैं। वहीं से इन दोनों के बीच दोस्ती है और अब सांसद बनने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के खूब चर्चे हो रहे हैं।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵