back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चेन्नई में जुटे देश के 5 राज्यों के CM-DCM, परिसीमन के मुद्दे पर आर पार की जंग का ऐलान

परिसीमन के मुद्दे पर आज चेन्नई में देश के 5 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम जुटे जिसमें उन्होंने परिसीमन को लेकर अपनी बात रखी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दक्षिणी भारत में परिसीमन का मुद्दा बहुत बड़ा होता जा रहा है। आज 22 मार्च को इस मुद्दे पर तमिलनाडु में एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठका का नेतृत्व तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने किया। परिसीमन के खिलाफ इस आर पार की लड़ाई में देश के 5 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम ने हिस्सा लिया। इसमें केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने हिस्सा लिया। इनके अलावा BJD और YSR कांग्रेस का भी इन्हें साथ मिला।

बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने परिसीमन का विरोध किया

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने कहा कि अगर जंनसख्या के हिसाब से परिसीमन होगा तो संसद में हमारा प्रतिनिधित्व कम होगा। संसद में हमारी आवाज कमजोर हो जाएगी। ये उन राज्यों के लिए बुरा साबित होने जा रहा है जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन की योजनाओं के लागू किया हुआ है। अगर निष्पक्ष परिसीमन नहीं होता तो राज्य की संस्कृति खतरे में पड़ जाएगी।

केरल के सीएम पी विजयन ने कहा कि बीजेपी का उत्तरी भारत में अच्छा खासा जनाधार है। अगर जंनसख्या आधारित परिसीमन होता है तो दक्षिण भारत की सीटें कम हो जाएगी और उत्तरी भारत में बढ़ जाएंगी जो बीजेपी के पक्ष में होगा। 

रेवंत रेड्डी ने भी बाकी सीएम के सुर में सुर मिलाया। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने एक बड़ी चुनौती है. बीजेपी परिसीमन के माध्यम से दक्षिण राज्यों पर पेनल्टी लगाना चाहती है. हम एक देश हैं. हम इसका सम्मान करते हैं, लेकिन दक्षिण भारत जनसंख्या के आधार पर होने वाले इस परिसीमन को स्वीकार नहीं कर सकता।

पंजाब के सीएम ने कहा कि बीजेपी जहां जहां जीतती है वहां सीटे बढ़ाना चाहती है लेकिन जहां जहां हारती है वहां सीटें कम करना चाहती है। हम इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने भी परिसीमन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत ने हमेशा से परिवार नियोजन नीतियों को बरकरार रखा और जनसंख्या को नियंत्रित किया। परिसीमन के जरिए हमारे राज्यों की सीटें कम करके सजा देने की कोशिश है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

केरल का नाम अब केरलम, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, राज्य विधानसभा को भेजा जाएगा विधेयक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केरल अब आधिकारिक तौर पर ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा। मोदी कैबिनेट ने मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को इस ऐतिहासिक...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...