back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘मुस्लिमों को जो आंख दिखाएगा, उसे छोड़ेंगे नहीं’, चाहे वो कोई भी हो… नागपुर हिंसा के बाद बोले अजित पवार

नागपुर हिंसा के बाद डिप्‍टी सीएम ने मुस्लिमों को सुरक्षा का भरोसा दिया है। उन्‍होने कहा कि, मुस्लिम भाइयों को जो भी आंखें दिखाएगा, दो गुटों में झगड़ा लगाएगा, चाहे वो कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।'

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र के नागपुर में हिंसा के बाद कई नेताओं के सामने आए है। इस बीच डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी एक बयान दिया है। नागपुर हिंसा के बाद डिप्‍टी सीएम ने मुस्लिमों को सुरक्षा का भरोसा दिया है। शुक्रवार को मुंबई के इस्‍लाम जिमखाना में रमजान के चलते एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार अपनी पार्टी की ओर से इस आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आपका भाई अजित पवार आपके साथ है। मुस्लिम भाइयों को जो भी आंखें दिखाएगा, दो गुटों में झगड़ा लगाएगा, चाहे वो कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।’

‘एकता ही हमारी असली ताकत’

अजित पवार ने कहा, ‘भारत अनेकता में एकता का प्रतीक है। हमें किसी भी विघटनकारी ताकतों के जाल में नहीं फंसना है। रमजान का त्‍यौहार भाईचारे का त्‍यौहार है। गुड़ी पड़वा और ईद आने वाली है। ये सभी त्योहार हमें भाईचारें ओर मिलजुल कर रहना सिखाते है। क्योंकि एकता ही हमारी असली ताकत है।’

‘आपका भाई आपके साथ है’

उन्होंने कहा, ‘मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपका भाई अजित पवार आपके साथ है। जो कोई भी हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को आंख दिखाएगा, जो भी दो गुटों में विवाद कराने की कोशिश करेगा ओर कानून को अपने हाथ में लेगा उसे बख्‍शा नही जाएगा। चाहें वो कोई भी हो।

नागपुर हिंसा के बाद अजित पवार का ये पहला बयान 

डिप्‍टी सीएम अजित पवार ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब पिछले सोमवार को नागपुर में दो पक्षों के बीच हिंसा भड़क गई थी। पांच दिन पहले हुई हिंसा के बाद शहर के हालात अब भी सामान्य नहीं हो सके हैं। शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। स्थिति तनावपूर्ण है। वही, हिंसा प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू है। 

सिर्फ 15 मिनट में पड़ी गई की नमाज

रमजान के चलते शुक्रवार को जुमे की नमाज पड़ी गई। इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए और सामूहिक नमाज पर रोक लगा दी। हालांकि, पुलिस ने मस्जिदों में इमाम सहित सिर्फ पांच लोगों को नमाज अदा करने की इजाजत दी। आमतौर पर जुमे की नमाज में सैकड़ों लोग शामिल होते हैं। और लेकिन इस बार हिंसा और कर्फ्यू के चलते महज 15 मिनट में नमाज पड़कर खत्‍म कराई गई। हिंसा के बाद नागपुर शहर के हालात सामान्‍य है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵