back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलगाम हमले पर CM योगी ने अखिलेश को घेरा, बोले- ये पता लगाना मुश्किल, सपा का बयान है या पाकिस्तानी प्रवक्ता का

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं पर कड़ा हमला बोला है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं पर कड़ा हमला बोला है। देवरिया में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं के बयान इतने आपत्तिजनक हैं कि यह समझना मुश्किल हो जाता है कि वे भारत के हैं या पाकिस्तान के प्रवक्ता।

“हिंदू ने हिंदू को मारा” — सपा महासचिव के बयान पर नाराज़गी


सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक महासचिव ने यहां तक कहा कि “हिंदू ने ही हिंदू को मारा है”, और इस तरह अप्रत्यक्ष रूप से आतंकियों को क्लीन चिट दे दी। उन्होंने कहा कि यह बयान न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की सुरक्षा और एकता पर भी सीधा हमला है। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कानपुर निवासी 31 वर्षीय व्यवसायी शुभम द्विवेदी, जो हाल ही में शादीशुदा थे, पहलगाम हमले में मारे गए। उनकी हत्या उनकी पत्नी के सामने हुई, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। सीएम योगी ने कहा कि जब इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, “वो हमारी पार्टी का नहीं था।” सीएम ने इस बयान को अमानवीय बताया और कहा कि ऐसी सोच ही तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति को दर्शाती है।

“सपा सांसद ने और भी घटिया बयान दिया”


सीएम योगी ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी का एक सांसद इससे भी अधिक आपत्तिजनक बयान देता है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी का रुख आतंकवाद के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके समर्थन जैसा प्रतीत होता है।

राजनीति से ऊपर उठकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों: योगी


सीएम ने कहा कि ऐसे मौके पर जब देश में आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं, सभी दलों को अपने राजनीतिक मतभेदों को किनारे रखकर एक सुर में आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने असम के बारपेटा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए चुनावी माहौल...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵