back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कॉमेडियन कुणाल कामरा को मद्रास HC से राहत, 7 अप्रैल तक गिरफ्तारी पर रोक

कॉमेडियन कुणाल कामरा को मद्रास HC से राहत मिली है। कोर्ट ने 7 अप्रैल तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुणाल कामरा के द्वारा एकनाथ शिंदे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में कुणाल कामरा को बड़ी राहत मिली है। मद्रास हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। 7 अप्रैल तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकेगी। कोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा है कि याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि वे महाराष्ट्र की अदालत में अप्रोच नहीं कर सकते… क्योंकि उनकी जान को खतरा है। बता दें कि कुणाल कामरा तमिलनाडु के विल्लुपरम के रहने वाले हैं और दर्ज मामले के लिए उन्होंने महाराष्ट्र जाने में असमर्थता जताई है।

मद्रास HC ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

कुणाल कामरा की कथित विवादित टिप्पणी पर मुंबई पुलिस ने उन्हें 31 मार्च को समन भेजकर पूछताछ करने के लिए बुलाया था। लेकिन इस विवाद के बाद से ही कुणाल कामरा के खिलाफ शिवसेना शिंदे गुट की ओर से जो बयान आ रहे हैं उनको देखते हुए कुणाल कामरा ने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने अंतरिम बेल की गुजारिश करते हुए याचिका लगाई थी जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 7 अप्रैल तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। जब तक कुणाल कामरा स्थायी कानूनी उपाय नहीं कर लेते हैं तब तक उन्हें गिरफ्तारी से राहत दी जाएगी।

विवादित टिप्पणी के बाद जमकर हुआ था विरोध

कुणाल कामरा ने एक पैरोडी गाने के जरिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था जिसके बाद शिवसैनिकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिस स्टूडियो में उन्होंने शूटिंग की थी उस स्टूडियो में तोड़फोड की गई। हालांकि इसके बावजूद भी उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया था। उद्धव ठाकरे ने कुणाल कामरा के बयान का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि कामरा ने जो कहा ठीक कहा, जो गद्दार है वो गद्दार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कोर्ट तक पहुंचा ‘हेरा फेरी 3’ का मामला, राइट्स को लेकर साउथ प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला से पूछे गए कई सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हेरा फेरी’ का तीसरा भाग एक बार फिर विवादों में घिर गया है। ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर इस...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...