back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड में कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा टिर्की ने प्रवासी बिहारियों के बसाव का मुद्दा उठाया, बीजेपी ने भी….

Jharkhand: कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा टिर्की ने डेमोग्राफी मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि रेजिडेंट पॉलिसी के कारण झारखंड के आदिवासी और मूल निवासी रांची के स्लम में रह रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड में भी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। सभी दल अपने पूरे दम के साथ झारखंड में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं इन तैयारियों के बीच कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा टिर्की ने झारखंड में डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी बदलाव) मुद्दे को उठाया। 

बिहार के लोग कानून का उल्लंघन करते हुए रांची में बस गए हैं

उन्होंने दावा किया है कि बिहार के लोग कानून का उल्लंघन करते हुए रांची में बस गए हैं। कांग्रेस विधायक नेहा टिर्की ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि झारखंड में प्रवासी बिहारियों की वजह से डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी बदलाव) बदल गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सबसे बड़ा असर रांची में पड़ा है। कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा टिर्की ने झारखंड विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए दावा किया कि वर्ष 1985 में बिहारियों को झारखंड का निवासी बनाने के लिए रेजिडेंट पॉलिसी को लाया गया था।

झारखंड के आदिवासी और मूल निवासी रांची के स्लम में रह रहे हैं।

कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा टिर्की ने डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी बदलाव) मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि रेजिडेंट पॉलिसी के कारण झारखंड के आदिवासी और मूल निवासी रांची के स्लम में रह रहे हैं। वहीं बिहारी मुखिया बन कर अपना जीवन जी रहे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा टिर्की के इस मुद्दे को उठाने के बाद बीजेपी ने भी संथाल परगना में बांग्लादेशी प्रवासियों का मुद्दा उठा डाला।

बीजेपी छोटानागपुर संभाग में जनसांख्यिकी बदलाव को लेकर चुप क्यों है? 

वहीं कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा टिर्की के पिता और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु टिर्की ने भी डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी बदलाव) के मुद्दे को लेकर शनिवार को कहा था कि गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी संसद में कहा था कि संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी में कमी आई है, उन्होंने आदिवासियों की आबादी में 10 प्रतिशत कमी की बात संसद में कही थी। कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा टिर्की के पिता और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु टिर्की ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की बात का उदाहरण देते हुए कहा कि फिर भी बीजेपी छोटानागपुर संभाग में जनसांख्यिकी बदलाव को लेकर चुप क्यों है? 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...