back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CP राधाकृष्णन होंगे NDA की ओर से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

NDA ने अपने उपराष्ट्रपति पद के लिए नाम का ऐलान कर दिया है। सीपी राधाकृष्णन एनडीए के अगले उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली थी। हालांकि अब एनडीए ने अगले उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए नाम का ऐलान कर दिया है। सीपी राधाकृष्णन एनडीए के अगले उम्मीदवार होंगे।

जेपी नड्डा ने किया ऐलान

जेपी नड्डा ने संसदीय बोर्ड की मीटिंग खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया जिसमें इस बात की जानकारी दी गई कि एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। जेपी नड्डा ने इस बात की जानकारी दी कि एनडीए के सभी दल इस नाम पर सहमत हैं। और विपक्ष को भी साझा उम्मीदवारी के लिए संपर्क किया गया लेकिन विपक्ष की ओर से इस बात को कहा गया कि वह नाम के ऐलान होने के बाद इस बात का निर्णय लेंगे।

कौन हैं चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन

चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन 2024 से महाराष्ट्र के 24वें और वर्तमान राज्यपाल हैं। इससे पहले वह झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं। 18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 तक वो झारखंड के राज्यपाल रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे और कोयंबतूर से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी थे। बता दें कि उनका राजनीतिक जीवन 40 साल से ज्यादा का रहा है। वह RSS की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। तमिलनाड़ु से होने की वजह से यह भी माना जा रहा है कि बीजेपी ने तमिलनाड़ु चुनाव के ध्यान में रखते हुए उनके नाम को ज्यादा तरजीह दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵