back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी सरकार की इन योजनाओं का करोड़ो लोग उठा रहे हैं फायदा, आप भी लीजिए इसका लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनाई गई योजनाओं का लाभ हर भारतीय किसी न किसी रूप में उठा रहा है। मोदी सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं, जो हर गरीब भारतीय के लिए आज वरदान बन गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के नागरिकों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कामों से पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की है। वह आज के समय एक बड़े ग्लोबल लीडर के रूप में उभर कर सामने आए हैं। आइए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में जानते हैं जो गरीबों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हुई हैं।

प्रधानमंत्री जनधन योजना

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत केंद्र सरकार ने हर गरीब नागरिक को बिना किसी बैलेंस के बैंक में खाता खोलने की सुविधा मुहैया करवाई है। इस योजना के तहत खाताधारक ओवरड्राफ्ट सेवा के जरिए 10,000 रुपये की निकासी भी कर सकता है। बता दें कि इस वर्ष प्रधानमंत्री जनधन योजना ने एक दशक पूरा कर लिया है। केंद्र सरकार ने इस योजना को 28 अगस्त 2014 को शुरू किया था, जिसके बाद से अब तक 53 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले जा चुके हैं।   

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना को मोदी सरकार ने 25 जून 2015 को शुरू किया था। मोदी सरकार इस योजना के माध्यम से हर गरीब को घर देकर उसके घर लेने के सपने को पूरा करने की कोशिश कर रही है। मोदी सरकार ने इस योजना के तहत अभी तक 4 करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ दे चुकी है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को की थी। मोदी सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत BPL(गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन और साल के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक 10 करोड़ लोग इस योजना का लाभ ले चुकें हैं। मोदी सरकार की इस योजना से ग्रामीण महिलाओं को अब धुएं में खाना नहीं बनाना पड़ता है। इस योजना से गरीब ग्रामीण और शहरी महिलाओं को बड़ा लाभ मिला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की तैयारी, मोदी सरकार जल्द बनाएगी नए नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मोदी सरकार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान सम्मान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...