back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चक्रवात फेंगल ने दी पुडुचेरी में दस्तक, भारी बारिश के बीच दक्षिणी राज्यों के विभिन्न हिस्सों में रेड अलर्ट

चक्रवात फेंगल शनिवार की रात पुडुचेरी के पास दस्तक देने के बाद तमिलनाडु की ओर बढ़ गया है। इसके प्रभाव से पुडुचेरी, चेन्नई समेत आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात फेंगल शनिवार की रात पुडुचेरी के पास दस्तक देने के बाद तमिलनाडु की ओर बढ़ गया है। इसके प्रभाव से पुडुचेरी, चेन्नई समेत आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने लगातार बारिश के मद्देनजर दक्षिणी राज्यों के विभिन्न हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात फेंगल तमिलनाडु में प्रवेश कर गया है। यह वर्तमान में पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और चक्रवाती तूफान के रूप में पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार कर रहा है। 

आईएमडी के अनुसार, चक्रवाती तूफान पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ा और उत्तरी तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में अक्षांश 12.2 डिग्री उत्तर और देशांतर 80.3 डिग्री पूर्व के पास केंद्रित था, जो तट से लगभग 40 किमी दूर, महाबलीपुरम से 50 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 60 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व और चेन्नई से 90 किमी दक्षिण में है। चक्रवात फेंगल के आने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट ने परिचालन बंद करने की अवधि एक दिसंबर को सुबह 4:00 बजे तक बढ़ा दी है।

पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा तूफान

चक्रवाती तूफान पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा। अगले 3 से 4 घंटों में इस क्षेत्र में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं। आईएमडी के चक्रवाती प्रभाग के प्रमुख आनंद दास ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कारण तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी हो रही है। अत्यधिक बारिश को देखते हुए इन हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भारी बारिश होगी। अधिकारी ने कहा, ‘किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

चक्रवात से फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है

तमिलनाडु के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने कहा कि चक्रवात के बाद किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि तूफान से संबंधी विस्तृत जानकारी रविवार तक सामने आ जाएगी और कितना नुकसान हुआ है, इसका भी पता चल जाएगा। आंकड़ों और टिप्पणियों का हवाला देते हुए, आईएमडी-क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, अतिरिक्त महानिदेशक, एस बालचंद्रन ने बताया कि चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया शाम करीब 05:30 बजे शुरू हुई। शाम 07:30 बजे एक्स पर पोस्ट किए गए अपडेट में, आईएमडी ने कहा कि ‘फेंगल’ के सर्पिल बैंड – बादलों के घुमावदार बैंड जो चक्रवात के किनारों की विशेषता रखते हैं – पहले ही समुद्र तट से संपर्क बना चुके थे।

मुख्यमंत्री ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा 

आईएमडी ने अपडेट में कहा “ताजा अवलोकनों से संकेत मिलता है कि चक्रवात से जुड़े सर्पिल बैंड का आगे का क्षेत्र भूमि में प्रवेश कर चुका है। यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और पुडुचेरी के निकट कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करने की संभावना है, अगले 3 से 4 घंटों के दौरान हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटे से लेकर 90 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।” मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के लिए पुडुचेरी के बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

पुडुचेरी के जिला कलेक्टर ए कुलोथुंगन ने कहा, “हमने निचले इलाकों से लोगों को निकाल लिया है और उनके रहने के लिए आश्रय गृह तैयार हैं। भोजन के पैकेट की आपूर्ति की भी व्यवस्था की गई है।” – इस बीच, चेन्नई एयरपोर्ट ने ‘फेंगल’ के मद्देनजर रविवार (1 दिसंबर) को सुबह 4 बजे तक उड़ान संचालन के निलंबन को बढ़ाने का फैसला किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

हाई-टेक प्रचार से बदला तमिलनाडु चुनाव का खेल, डिजिटल रथ से गांव-गांव तक पहुंच रहे उम्मीदवार, गठबंधनों के बीच तेज हुई सियासी दौड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tamil Nadu में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी माहौल पूरी तरह बदल गया है। अब प्रचार सिर्फ रैलियों और पोस्टरों...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵